कृष्णा गौतम सिक्योरिटी सर्विस प्राईवेट लिमिटेड कंपनी स्किल डेवलपमेंट के लिए सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन कर रही है सुरक्षा शब्द अपने आप में ही स्पष्ट है अर्थात बेहतर रक्षा संस्थानों की बेहतर रक्षा संस्थानों की सुरक्षा का महत्व उन परिस्थितियों और भी बढ़ जाता है जब देश की आंतरिक सुरक्षा को आंतकवादी गिरोहों से खतरा है!जैसा कि स्पष्ट है संस्थानों/उद्योगों से देश की अर्थव्यवस्था पर सीधे प्रभाव होता है! वर्तमान समय में संस्थानों की सुरक्षा एक व्यवहारिक एवं महत्वपूर्ण विषय बन गया है! चोरी, हेराफेरी, ध्वंस, शरारत, दुर्घटनाएं, जासूसी और प्राकृतिक आपदाएं जैसे संभावित खतरों से संस्थानों को बचाकर रखना ही औद्योगिक सुरक्षा है! प्रशिक्षण एक योजनाबद्ध कार्याविधि है जिससे प्राप्त अनुभव के आधार पर ज्ञान, प्रवृत्ति और कुशलता के व्यवहारों में परिवर्तन लाये जा सकते हैं ताकि किसी कार्य की श्रृंखला में प्रभावी ढंग से कार्य निष्पादन हो सके! प्रशिक्षण का उद्देश्य किसी काम को करने में व्यक्ति की योग्यता का विकास करना है!प्राईवेट सिक्योरिटी सेवाएं कानूनी रूप से एवं मान्यता के कारण प्रभावी रूप से कार्य कर सके! ताकि स्किल डेवलपमेंट का लाभ प्रशिक्षणार्थियों को मिल सके! प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण क्वालीफाई करने पर राम सखा सेफ्टी एण्ड सिक्योरिटी कालेज रायपुर का ट्रेनिंग सार्टीफिकेट दिया जायेगा!यह अकुशल प्रशिक्षणार्थियों को दिनांक 27/4/2025 से 16/5/2025 तक 20 दिन(160 घंटे) का होगा और भूतपूर्व सैनिक, पुलिस व होमगार्ड प्रशिक्षणार्थियों को 7 दिन प्रशिक्षण पश्चात जरूरतमंद संस्थानों में सुरक्षा गार्ड की सेवा के लिए प्रोवाइड भी करेगी! इस प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए कृष्णा गौतम सिक्योरिटी सर्विस प्राईवेट लिमिटेड के मोबाइल नंबर 8319896813 पर सम्पर्क कर सकते हैं की सूचना कम्पनी के डायरेक्टर श्री कृष्ण बी गौतम और श्री शंकर पुरी के द्वारा दिया गया!
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


