कोरबा 15 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर किसानो से धान खरीदी कार्य का आज से शुभारंभ हो गया है।
छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजिनक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की उपस्थिति में आज विकासखण्ड कोरबा के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित केंद्र सोनपुरी में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ हुआ। उन्होंने समिति में धान विक्रय के लिए आए कृषक श्री फूल सिंह राठिया का पुष्पमाला एवं शॉल श्रीफल भेंटकर स्वागत किया एवं इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की पारंपरिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना कर धान खरीदी की विधिवत शुरुआत की। मंत्री श्री देवांगन ने किसान से उनकी उपज के सम्बंध में जानकारी ली एवं धान विक्रय के लिए बधाई दी। ग्राम सोनपुरी के कृषक श्री फूल सिंह राठिया द्वारा आज उपार्जन केंद्र में 10 क्विंटल धान विक्रय हेतु लाया गया था। उन्होंने बताया कि धान विक्रय में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नही हुई एवं टोकन भी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


