नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 6 फरवरी 2026, शुक्रवार को महासंकल्प 2026 का आयोजन किया जा रहा है। “कोरबा लिखेगा स्वच्छता का नया इतिहास” थीम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में 10,000 लोग 200 मीटर लंबे बैनर के साथ सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एम.पी. नगर गार्डन, घंटाघर से आर.एस.एस. नगर मार्ग तक आयोजित होगा।
इस ऐतिहासिक आयोजन के माध्यम से कोरबा का नाम Golden Book of World Records में दर्ज कराने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा कोरबा का पूर्ण सहयोग रहेगा। रेड क्रॉस के संरक्षक, उप-संरक्षक एवं आजीवन सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर अपने अमूल्य योगदान देने की अपील की गई है।



