Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Politics : भाजपा की रणनीतिक बैठकों में मिशन-2028 पर मंथन, स्मृति ईरानी ने संगठनात्मक अनुशासन पर दिया जोर

    October 26, 2026

    CG Accident News : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बस, 3 की मौत और 10 घायल

    October 26, 2026

    CG Weather Today: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी! छत्तीसगढ़ में अति भारी बारिश के आसार, तेज आंधी का भी खतरा

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » गंभीर रोग से पीड़ितों को उपचार के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ दिलाने के दिए निर्देश
    Chhattisgarh

    गंभीर रोग से पीड़ितों को उपचार के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ दिलाने के दिए निर्देश

    News EditorBy News EditorMarch 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 09 मार्च 2026/
    जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुना। जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदकों ने बारी-बारी से अपने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर राहत मिल सके।
    जनदर्शन में बालको के दिव्यांग प्रदीप कुमार राठौर ने नए ट्राइसाइकिल प्रदान करने का आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री दुदावत ने उप संचालक समाज कल्याण को निर्देश दिए कि जनदर्शन में आने वाले ट्राइसाइकिल और सहायक उपकरण की आवश्यकता वाले सभी दिव्यांगों के आवेंदनो पर तुरंत कार्यवाही की जाए। साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र से छूटे दिव्यांगों का प्रमाण पत्र बनवाने में भी पूरा सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग को निर्देशित किया कि जिले में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त सभी दिव्यांगों से संपर्क कर उनकी स्थिति जानी जाए, मरम्मत योग्य ट्राइसाइकिलों को शीघ्र मरम्मत कराए जाएँ और नए ट्राइसाइकिल आवश्यकतानुसार प्रदान किए जाएँ।
    आवेदक विपेंद्र कुमार राठौर ने अपने पुत्र देवांश राठौर के हृदय में छेद की बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इसी प्रकार लक्ष्मी देवी मांझी ने अपने पुत्र दक्ष मांझी के हृदय वाल्व संबंधी गंभीर बीमारी के उपचार हेतु मदद का निवेदन किया। संतोष मानिकपुरी ने अपने टेट्रा प्लेजिया रोग के बेहतर इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की मांग की। कलेक्टर श्री दुदावत ने इन सभी आवेदनों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रेषित करते हुए पीड़ितों को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
    83 वर्षीय बुजुर्ग श्री मनहरण प्रसाद त्रिवेदी ने अपनी जमा राशि निकालने में हो रही परेशानी के संबंध में बताया कि वृद्धावस्था के कारण हस्ताक्षर मिलान नहीं होने की वजह से बैंक से उनकी राशि आहरित करने में कठिनाई हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि प्रकरण की पूरी जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा बुजुर्ग आवेदक को उनकी धनराशि निकालने में नियमानुसार सहायता प्रदान की जाए। कोरबा नगरीय क्षेत्र के बालको निवासी तारा सोनी एवं अन्य आवेदकों ने अपने मकान न होने की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के तहत आवास प्रदान करने की मांग की। कलेक्टर ने आवेदकों से उनकी स्वयं की जमीन की स्थिति जानकर कहा कि यदि उनके पास स्वयं की जमीन नहीं है, तो नगर के दादर खुर्द में निर्मित प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में उन्हें किफायती दर पर आवास आबंटित किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में निगम आयुक्त को आवास की आवश्यकता वाले लोगों से आवेदन प्राप्त कर आवास आबंटित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
    जनदर्शन में सीमांकन, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि दिलाने, मुआवजा वितरण, नक्शा दुरुस्त करने, पीएम आवास की राशि प्रदान करने, बिजली आपूर्ति आदि मामलों के कुल 100 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए और आवेदकों को समय पर राहत और समाधान उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री तरुण कुमार किरण, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल व श्री ओंकार यादव सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Politics : भाजपा की रणनीतिक बैठकों में मिशन-2028 पर मंथन, स्मृति ईरानी ने संगठनात्मक अनुशासन पर दिया जोर

    October 26, 2026

    CG Accident News : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बस, 3 की मौत और 10 घायल

    October 26, 2026

    CG Weather Today: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी! छत्तीसगढ़ में अति भारी बारिश के आसार, तेज आंधी का भी खतरा

    October 26, 2026

    26 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    October 26, 2026

    CG Politics : छत्तीसगढ़ BJP में क्या पक रहा है’ स्मृति ईरानी ने कर्मवीर सिंह और सिद्धार्थ शंभू से की अलग बातचीत, सियासी गलियारों में चर्चा तेज

    October 25, 2026

    CG Accident : VIP चौक पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत’ इलाके में मचा हड़कंप

    October 25, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG Politics : भाजपा की रणनीतिक बैठकों में मिशन-2028 पर मंथन, स्मृति ईरानी ने संगठनात्मक अनुशासन पर दिया जोर

    October 26, 2026

    CG Accident News : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बस, 3 की मौत और 10 घायल

    October 26, 2026

    CG Weather Today: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी! छत्तीसगढ़ में अति भारी बारिश के आसार, तेज आंधी का भी खतरा

    October 26, 2026

    26 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    October 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.