Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सड़क नहीं तो खाट का सहारा’ कोरबा के राजाडाही का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने फिर उठाई सड़क निर्माण की मांग

    September 9, 2026

    IPS अधिकारी के बेटे पर जानलेवा हमला’ बदमाशों ने दोस्तों को भी बेरहमी से पीटा

    September 9, 2026

    कोरबा में ग्रामीणों का प्रदर्शन’ सड़क पर बैठे कई गांवों के लोग, मांगों पर कार्रवाई के बाद आंदोलन खत्म

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home »  *गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने  कोरबा पुलिस की पहल*
    Chhattisgarh

     *गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने  कोरबा पुलिस की पहल*

    News EditorBy News EditorSeptember 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गणेश चतुर्थी एवं आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न गणेश पंडालों के आयोजकों एवं गणेश समितियों तथा डीजे संचालकों की पृथक-पृथक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा, ध्वनि प्रदूषण तथा प्रतिमा विसर्जन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

     

    *पंडालों की सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश*

     

    *_CCTV, फायर एक्सटिंग्विशर एवं विद्युत सुरक्षा पर विशेष जोर_*

     

    गणेश समितियों एवं पंडाल आयोजकों को पंडाल परिसर एवं आसपास CCTV कैमरे लगाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पंडाल में पर्याप्त क्षमता का फायर एक्सटिंग्विशर रखने एवं आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की समझाइश दी गई।

     

    पंडालों में विद्युत कनेक्शन एवं वायरिंग की जांच सक्षम विद्युतकर्मी से कराने, लूज वायर, खुले तार एवं असुरक्षित विद्युत कनेक्शन को तत्काल व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही पंडाल इस प्रकार लगाने के निर्देश दिए गए कि यातायात एवं आम नागरिकों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

     

    *विसर्जन व्यवस्था को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश*

     

    *_निर्धारित मार्ग एवं स्थल पर ही विसर्जन, रात्रि में विसर्जन से बचने की हिदायत_*

     

    गणेश समितियों को प्रतिमा स्थापना से लेकर विसर्जन तक कार्यक्रमों का समय पूर्व निर्धारित करने तथा पुलिस-प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था का पालन करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन करने तथा रात्रि में विसर्जन नहीं करने की स्पष्ट हिदायत दी गई।

     

    सभी समितियों से अपील की गई कि विसर्जन के दौरान निर्धारित मार्ग का उपयोग करें, यातायात बाधित न करें तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए विसर्जन कार्यक्रम को समय पर पूर्ण करें।

     

    *डीजे संचालकों की पृथक बैठक*

     

    *_निर्धारित डेसिबल एवं समय-सीमा का पालन अनिवार्य_*

     

    गणेश उत्सव के दौरान डीजे संचालन को लेकर डीजे संचालकों की पृथक बैठक आयोजित की गई। संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्धारित डेसिबल सीमा में ही डीजे का संचालन करें तथा ध्वनि प्रदूषण संबंधी सभी लागू नियमों एवं प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।

     

    निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि में डीजे बजाने अथवा निर्धारित समय का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

     

    *गणेश उत्सव में गूंजेगा साइबर जागृति का संदेश*

     

    *_हर गणेश पंडाल बनेगा साइबर जागरूकता का केंद्र_*

     

    कोरबा पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभियान” से गणेश समितियों एवं आयोजकों को जोड़ने की विशेष पहल की गई है। पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी गणेश समितियों से अपील की गई कि वे गणेश उत्सव को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का माध्यम भी बनाएं और अपने-अपने पंडालों को साइबर जागरूकता का केंद्र बनाएं।

     

    इसके लिए गणेश समितियों को अपने पंडालों में “साइबर जागृति अभियान” का पोस्टर अनिवार्य रूप से लगाने, साइबर ठगी से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण संदेश प्रदर्शित करने तथा पंडाल में आने वाले श्रद्धालुओं को OTP, UPI फ्रॉड, फर्जी KYC, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश ठगी, फर्जी लिंक एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

     

    पुलिस द्वारा समितियों से कहा गया कि गणेश जी के पंडाल से साइबर सुरक्षा का संदेश हर घर तक पहुंचाएं। अधिक से अधिक लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करें और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दें।

     

    *नशे से दूर, अनुशासन के साथ मनाएं गणेश उत्सव*

     

    गणेश पंडाल एवं विसर्जन कार्यक्रम के दौरान शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन कर उपद्रव करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आयोजकों को भी पंडाल परिसर में नशे का सेवन नहीं होने देने एवं संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की समझाइश दी गई।

     

    *कानून उल्लंघन पर होगी वैधानिक कार्रवाई*

     

    पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि गणेश उत्सव धार्मिक आस्था, शांति एवं सामाजिक सद्भाव का पर्व है। सभी समितियां, डीजे संचालक एवं श्रद्धालु आपसी सहयोग एवं जिम्मेदारी के साथ उत्सव मनाएं। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने, यातायात बाधित करने, ध्वनि प्रदूषण करने, शांति व्यवस्था भंग करने अथवा सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

     

    *कोरबा पुलिस की अपील —*

    “आस्था के साथ सुरक्षा, उत्सव के साथ जागरूकता — साइबर जागृति से जुड़ें, सुरक्षित कोरबा बनाएं।”

     

    सभी गणेश समितियों, डीजे संचालकों एवं नागरिकों से शांतिपूर्ण, अनुशासित, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण गणेश उत्सव मनाने तथा पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

     

    *कोरबा पुलिस*

    *सजग कोरबा सतर्क कोरबा*

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सड़क नहीं तो खाट का सहारा’ कोरबा के राजाडाही का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने फिर उठाई सड़क निर्माण की मांग

    September 9, 2026

    IPS अधिकारी के बेटे पर जानलेवा हमला’ बदमाशों ने दोस्तों को भी बेरहमी से पीटा

    September 9, 2026

    कोरबा में ग्रामीणों का प्रदर्शन’ सड़क पर बैठे कई गांवों के लोग, मांगों पर कार्रवाई के बाद आंदोलन खत्म

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ High Court’ में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी’ 3 नई नियुक्तियों का नोटिफिकेशन जारी

    September 9, 2026

    स्वर्ण बिन्दु प्राशन के सेवन से बच्चे बन रहे निरोगी

    September 9, 2026

    राताखार में पुलिस की छापामार कार्रवाई, कबाड़ से भरे कई वाहन जब्त

    September 9, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    सड़क नहीं तो खाट का सहारा’ कोरबा के राजाडाही का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने फिर उठाई सड़क निर्माण की मांग

    September 9, 2026

    IPS अधिकारी के बेटे पर जानलेवा हमला’ बदमाशों ने दोस्तों को भी बेरहमी से पीटा

    September 9, 2026

    कोरबा में ग्रामीणों का प्रदर्शन’ सड़क पर बैठे कई गांवों के लोग, मांगों पर कार्रवाई के बाद आंदोलन खत्म

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ High Court’ में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी’ 3 नई नियुक्तियों का नोटिफिकेशन जारी

    September 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.