Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : रायपुर एयरपोर्ट का बदलेगा ऑपरेटर’ 11 एयरपोर्ट्स को 5 पैकेज में निजी कंपनियों को सौंपने की योजना

    August 26, 2026

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले देखें IMD अपडेट

    August 26, 2026

    चिप्स-कोल्ड ड्रिंक पर Warning Label का प्रस्ताव अटका, कंपनियों के विरोध के बाद सरकार ने बदला रुख

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » गांव की पगडंडियों और खेतों की मेड़ों से होते हुए हेडसपुर की पहाड़ियों पर पहुंचे कलेक्टर
    Chhattisgarh

    गांव की पगडंडियों और खेतों की मेड़ों से होते हुए हेडसपुर की पहाड़ियों पर पहुंचे कलेक्टर

    News EditorBy News EditorOctober 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर- चांपा 5 अक्टूबर 2025 /कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने रविवार को जिले के विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति परखने के लिए जनपद पंचायत बलौदा के सुदूर ग्राम हेडसपुर और बक्सरा का दौरा किया। कलेक्टर गांव की पगडंडियों और खेतों की मेड़ों से होते हुए हेडसपुर की पहाड़ियों पर पहुंचे और वहां मनरेगा के तहत बनाए गए कंटूर ट्रेंच कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने जल संरक्षण के इन प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस पहाड़ी पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाई जाए, ताकि वर्षा जल संरक्षित हो और पर्यावरण भी संवर्धित हो।कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कंटूर ट्रेंच निर्माण से पहले और बाद में जल संचयन की मात्रा का तुलनात्मक विवरण तैयार कर प्रस्तुत किया जाए।

    पीएम आवास निर्माण पर कलेक्टर का विशेष फोकस

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री महोबे ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हेडसपुर और बक्सरा पंचायतों में निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों का जायजा लिया।उन्होंने हितग्राहियों से सीधी बातचीत की। कलेक्टर ने श्री गुडनिधि लाल, ईश्वर लाल, श्रीमती राजबाई, नोहर बाई, रमेश कुमार यादव और हरिराम सहित अन्य लाभार्थियों के घर पहुंचकर कार्यों की प्रगति देखी।

    कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि –

    प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण गरीबों के जीवन स्तर सुधारने की सबसे अहम योजना है। हर पात्र परिवार को समय पर पक्का मकान मिले, यह शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्माण में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाभार्थियों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाए और सभी आवास निर्धारित समयसीमा में पूर्ण हों।

    क्यूआर कोड से मिली पारदर्शी जानकारी

    हेडसपुर पंचायत भवन में लगे मनरेगा क्यूआर कोड को कलेक्टर ने अपने मोबाइल से स्कैन कर गांव के पिछले तीन वर्षों के सभी कार्यों की जानकारी देखी। स्क्रीन पर कार्यों की पूरी सूची, खर्च की गई राशि, भुगतान विवरण और लाभार्थियों की जानकारी प्रदर्शित हुई।
    कलेक्टर ने कहा यह पहल पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने का अभिनव कदम है। ग्रामीण अब स्वयं मोबाइल से देख सकते हैं कि गांव में कौन-से कार्य हुए, कितना खर्च हुआ और किसे लाभ मिला। इससे ग्रामीण विकास कार्यों की निगरानी में सक्रिय सहभागी बनेंगे।

    ग्रामीणों से सीधा संवाद, अन्य योजनाओं की भी समीक्षा

    कलेक्टर ने ग्रामीणों के घर पहुँच कर पीएम आवास, शौचालय, जल जीवन मिशन की जानकारी ली ।उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने अधिकारियों को विलेज एक्शन प्लान तैयार करने, किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, जनपद सीईओ श्री रोहित नायक, सरपंच, सचिव और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : रायपुर एयरपोर्ट का बदलेगा ऑपरेटर’ 11 एयरपोर्ट्स को 5 पैकेज में निजी कंपनियों को सौंपने की योजना

    August 26, 2026

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले देखें IMD अपडेट

    August 26, 2026

    चिप्स-कोल्ड ड्रिंक पर Warning Label का प्रस्ताव अटका, कंपनियों के विरोध के बाद सरकार ने बदला रुख

    August 26, 2026

    किसानों के लिए पोषण वाटिका पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

    August 26, 2026

    * रास्ता रोककर, मारपीट कर लूट करने वाले तीन आरोपीगण को 14 वर्ष के कठोर कारावास

    August 26, 2026

    * घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, जिस घर में काम किया उसी घर में की चोरी

    August 26, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG NEWS : रायपुर एयरपोर्ट का बदलेगा ऑपरेटर’ 11 एयरपोर्ट्स को 5 पैकेज में निजी कंपनियों को सौंपने की योजना

    August 26, 2026

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले देखें IMD अपडेट

    August 26, 2026

    चिप्स-कोल्ड ड्रिंक पर Warning Label का प्रस्ताव अटका, कंपनियों के विरोध के बाद सरकार ने बदला रुख

    August 26, 2026

    किसानों के लिए पोषण वाटिका पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

    August 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.