Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में ‘शराब-मुर्गा पार्टी’ 5 शिक्षक और स्वीपर का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

    August 8, 2026

    CM Sai ने लॉन्च किया ‘कोशल फैब’, छत्तीसगढ़ के हथकरघा उत्पादों को मिलेगा नया बाजार, रैंप पर दिखा नारी सशक्तिकरण

    August 8, 2026

    CG News : सांप के डसने के बाद उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा युवक, पहचान कराने के लिए उठाया बड़ा जोखिम

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » *छत पर सजे सूरज के घर से चमका जीवन-बचत की खुशी, पर्यावरण की रोशनी’*
    Chhattisgarh

    *छत पर सजे सूरज के घर से चमका जीवन-बचत की खुशी, पर्यावरण की रोशनी’*

    News EditorBy News EditorAugust 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, 11 अगस्त 2025/ पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अब कोरबा जिले के हर मोहल्ले और बस्ती तक पहुँच रहा है। इस योजना ने न केवल लोगों के बिजली बिलों में भारी बचत कराई है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से पर्यावरण के संरक्षण में भी अहम योगदान दिया है। कोरबा जिले के नगरीय क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, दादर खुर्द निवासी श्री शंकर पुरी जिन्होंने अपने घर की छत पर सौर ऊर्जा का ’सूर्यघर’ स्थापित कर जीवन में नई ऊर्जा भर दी है।

    श्री शंकर पुरी, जो अपने परिवार के साथ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रहे हैं, हमेशा से बिजली बिल के खर्च और बिजली चले जाने की समस्या से चिंतित थे। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने बिना देर किए योजना का लाभ उठाने का निर्णय लिया। योजना के तहत उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप पैनल स्थापित किया। इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि लाभार्थियों को केंद्र सरकार की ओर से सीधा अनुदान (सब्सिडी) प्रदान किया जाता है, जिससे प्रारंभिक निवेश का बोझ काफी कम हो जाता है। श्री शंकर पुरी को भी इस योजना के अंतर्गत रूपये 78 हजार की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई। इससे उन्हें सोलर पैनल स्थापना के कुल खर्च का बड़ा हिस्सा कवर करने में मदद मिली।

    सोलर पैनल लगने के बाद से श्री पुरी को हर महीने बिजली बिल में बचत हो रही है। उनका कहना है कि यह बचत साल भर में एक बड़ी राशि बन जाती है, जिसे वे परिवार की अन्य आवश्यकताओं और बच्चों पर खर्च कर पा रहे हैं। साथ ही, यह प्रणाली पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है। सौर ऊर्जा के उपयोग से सालाना लगभग 3.5 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है, जो वातावरण को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। श्री पुरी बताते हैं कि उन्हें यह जानकर गर्व होता है कि उनका छोटा-सा प्रयास भी जलवायु परिवर्तन से लड़ने के वैश्विक प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने बताया योजना की प्रक्रिया बेहद पारदर्शी और सरल थी।

    अपने अनुभव को साझा करते हुए श्री पुरी ने योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा – “मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ अवश्य लें। इससे न केवल आर्थिक बचत होती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण भी सुनिश्चित होता है। प्रारंभिक लागत को लेकर डरने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी और लंबी अवधि की बचत इसे एक लाभकारी निवेश बनाती है।“

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में ‘शराब-मुर्गा पार्टी’ 5 शिक्षक और स्वीपर का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

    August 8, 2026

    CM Sai ने लॉन्च किया ‘कोशल फैब’, छत्तीसगढ़ के हथकरघा उत्पादों को मिलेगा नया बाजार, रैंप पर दिखा नारी सशक्तिकरण

    August 8, 2026

    CG News : सांप के डसने के बाद उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा युवक, पहचान कराने के लिए उठाया बड़ा जोखिम

    August 8, 2026

    साइबर ठगी का नया तरीका’ पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, संपर्कों से मांगे पैसे

    August 8, 2026

    कोरबा में मगरमच्छ का रेस्क्यू, तीन और मगरमच्छ दिखने के दावे से बढ़ी चिंता

    August 8, 2026

    CG Govt Jobs New Rules : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अगस्त में आएगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर

    August 8, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में ‘शराब-मुर्गा पार्टी’ 5 शिक्षक और स्वीपर का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

    August 8, 2026

    CM Sai ने लॉन्च किया ‘कोशल फैब’, छत्तीसगढ़ के हथकरघा उत्पादों को मिलेगा नया बाजार, रैंप पर दिखा नारी सशक्तिकरण

    August 8, 2026

    CG News : सांप के डसने के बाद उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा युवक, पहचान कराने के लिए उठाया बड़ा जोखिम

    August 8, 2026

    साइबर ठगी का नया तरीका’ पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, संपर्कों से मांगे पैसे

    August 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.