Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में मगरमच्छ का रेस्क्यू, तीन और मगरमच्छ दिखने के दावे से बढ़ी चिंता

    August 8, 2026

    CG Govt Jobs New Rules : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अगस्त में आएगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर

    August 8, 2026

    5 साल की उपलब्धि, संस्थापक का सम्मान

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जिले में दुसरे चरण का मतदान सूचारू रूप से हुआ सम्पन्न
    Chhattisgarh

    जिले में दुसरे चरण का मतदान सूचारू रूप से हुआ सम्पन्न

    News EditorBy News EditorFebruary 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 20 फरवरी 2025/ कोरबा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान के तहत आज पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में सुचारू रूप से निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जंनपद अंतर्गत मतदान केन्द्रों में सुबह से ही मतदान के लिए लोगो की भीड़ बनी रही। क्षेत्र के महिला ,पुरूष, युवा, दिव्यांग सहित बुजुर्ग मतदाताओं में अपने मताधिकार के प्रति सजगता दिखाते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में स्वस्फूर्त आगे आकर मतदान किया। युवा मतदाताओं में मतदान के लिए भारी उत्साह नजर आया। महिला मतदाताओं ने भी बढ़ चढ़ कर उमंग से अपना अमूल्य वोट देकर लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाई ।

    वयोवृद्ध एवं दिव्यांग मतदाता बने युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत, वोट देकर अच्छे नागरिक होने का दिया परिचयः-

    त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के दूसरे चरण में उचित पंचायत पदाधिकारियों के निर्वाचन हेतु सभी मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारे दिखाई दी। लोग मतदान के लिए पंक्तियों में खड़े होकर अपने बारी का इंतजार करते रहे। पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं के चेहरे में मतदान के लिए उत्साह नजर आया। मतदान केन्द्रों में लाईन में कतारबद्ध खडें होकर सभी मतदाताओ ने प्रसन्नता पूर्वक मतदान किया।

    नन्हें बच्चे को गोद में लेकर हीरामति ने किया मतदानः-

    मड़ई मतदान केन्द्र में अपने नन्हें बच्चे को गोद में लेकर मतदान के लिए आई महिला मतदाता श्रीमती हीरामति तिग्गा ने मतदान कर सभी को प्रेरित किया। इसी प्रकार महिला मतदाता श्रीमती सावित्री, भगवती सहित अन्य मतदाताओं ने मतदान केंद्र पहुंचकर उत्साहपूर्वक मतदान किया। उन्होंने लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभटर हुए आमजनों से शत प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया।

    बुजुर्ग मतदाता श्री धीरसाय एवं सहसराम ने मतदान कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में निभाई भूमिका :-

    दिव्यांग गनपत राम ने वोट देकर आमजनों से शत प्रतिशत मतदान का किया आग्रहः-

    आम मतदाताओं के साथ ही वयोवृद्ध, बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाताओं में भी निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अपनी जिम्मेदारी निभाने की उत्सुकता नजर आई। केन्द्रों में बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने अपनी सहभागिता निभाते हुए प्रसन्नता पूर्वक मतदान किया एवं अच्छे नागरिक होने का परिचय दिया। कोनकोना पंचायत के दिव्यांग मतदाता श्री गनपतराम व्हीलचेयर के सहारे मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया एवं आमजनों से शत प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया।
    इसी प्रकार एतमानगर पंचायत के रहने वाले बुजुर्ग मतदाता श्री धीरसाय एवं सहसराम ने भी मतदान कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए युवाओं को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया। बुजुर्गों की अपने निर्वाचन कर्तव्य के प्रति जिम्मेदारी निभाने की जागरूकता सभी मतदाताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

    वृद्धा श्याम बाई, व सुकवारा बाई ने केन्द्र पहुँच कर किया मतदान, सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में दिया अपना योगदानः-

    युवा मतदाताओं के जैसे ही बुजुर्ग मतदाताओं में अपने कर्तव्य निर्वहन के लिए जागरूकता नजर आया। उन्होंने भी बढ़ चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के मतदान केन्द्र कोनकोना में पंचायत क्षेत्र की रहने वाली वृद्धा श्याम बाई एवं मतदान केन्द्र एतमानगर में गांव की वयोवृद्धा सुकवारा बाई अपने घर वालो के साथ मतदान करने पहुंची। उन्होंने अपने पसंदीदा प्रत्याशी को अपना वोट देकर अपने दायित्व का निर्वहन किया। बुजुर्गा का अपने अधिकारों के प्रति सजगता अन्य मतदाताओं के लिए प्रेरणादायक है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में मगरमच्छ का रेस्क्यू, तीन और मगरमच्छ दिखने के दावे से बढ़ी चिंता

    August 8, 2026

    CG Govt Jobs New Rules : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अगस्त में आएगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर

    August 8, 2026

    5 साल की उपलब्धि, संस्थापक का सम्मान

    August 8, 2026

    NEET UG Counselling 2026 : छत्तीसगढ़ में MBBS और BDS सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

    August 8, 2026

    कोरबा: बदहाल सड़क और टूटे पुल के खिलाफ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार प्रदर्शन

    August 8, 2026

    August Holiday 2026 : अगस्त में 4 दिन रहेगा अवकाश, स्कूल-बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की तारीखें

    August 8, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कोरबा में मगरमच्छ का रेस्क्यू, तीन और मगरमच्छ दिखने के दावे से बढ़ी चिंता

    August 8, 2026

    CG Govt Jobs New Rules : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अगस्त में आएगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर

    August 8, 2026

    5 साल की उपलब्धि, संस्थापक का सम्मान

    August 8, 2026

    NEET UG Counselling 2026 : छत्तीसगढ़ में MBBS और BDS सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

    August 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.