मामले का विवरण इस प्रकार है कि गुड़ा बदमाश संतोष कोसले द्वारा एक महिला को जबरन डरा धमका कर अनाचार किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर नगरोटा जम्मू के द्वारा थाना नगरोटा में बिना नंबरी अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
थाना नगरोटा जम्मू से मूल डायरी थाना नवागढ़ पुलिस की प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में मूल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। प्रकरण के आरोपी आदतन गुंडा बदमाश अपने सकुनत से फरार है जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही है मिलने पर शीघ्र वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तारी कार्यवाही की जायेगी।



