संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुमित अग्रवाल पिता प्रेमचंद अग्रवाल उम्र 41 साल सा० वार्ड नंबर 07 हटरी रोड सक्ती का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.05.2024 के रात्रि 11.00 बजे अपने दुकान के सामने अपनी हीरो डीस्टिनी स्कूटी क्रमांक CG-11 AT-1586 को खड़ी कर सो गया था कि दिनांक 14.05.2024 के सुबह 09.00 बजे देखा तो मेरी स्कूटी खडी किये जगही पर नहीं था। अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किया तो देखा कि मेरा डाईवार जितेन्द्र साहू पिता दिलचंद साहू निवासी सकरेली कला के द्वारा दिनांक 14.05.2024 के अपने एक दोस्त के साथ एक मो.सा. से आया और मेरी स्कूटी को चोरी कर ले गये। स्कूटी क्रमांक CG-11 AT-1586 की कीमती लगभग 20,000 रूपये की है। कि रिपोर्ट पर अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा सम्पत्ति संबंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने के दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती रमा पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में थाना सक्ती एवं सायबर की टीम के द्वारा आरोपी जितेंद्र साहू पिता दिलचंद साहू उम्र 35 साल साकिन सकरेलीकला थाना सक्ती को पकड़ कर पूछताछ करने पर अपने दोस्त मोहन शर्मा के साथ स्कूटी को चोरी कर मोहन शर्मा के पास रखना बताया गया जो आरोपी मोहन मोहन शर्मा पिता स्व. गोपाल शर्मा उम्र 32 साल साकिन वार्ड. 22 भीमा तलाब चाम्पा की पतासाजी किया गया जो बुधवारी वजार सक्ती दारू भट्टी के पास मे होने की सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को पकड कर पूछताछ करने पर सक्ती में ही अन्य जगहों 02 मो0सा0 व 01 स्कूटी को चोरी करना स्वीकार किया। जिसके कब्जे से 02 मो0सा0 एवं 01 स्कूटी वाहन जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपीगण को गिर0 कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


