कोरबा शहर का एक अनूठा स्थान जहां नवरात्रि में 9 दिन माता के भक्तो द्वारा न केवल भक्तिमय वातावरण देखने को मिलता है, बल्कि भाईचारे का अद्भुत अद्वितीय वातावरण भी निर्मित हो जाता है जो अपने आप में मिशाल है।
हम बात कर रहे है वार्ड क्रमांक 25, कुंवा भट्ठा कोरबा जिले की, यहां नवरात्रि महा पर्व को खूब हर्षो उल्लास से मनाया जाता है, यहां के निवासियों ने बताया कि 15 सालो से दुर्गा पंडाल यहां के हिंदू भाइयों के साथ मिलकर परस्पर मुस्लिम समुदाय के युवा पूरी एकजुटता से तैयार करते है, स्वम की मेहनत से यहां के निवासी हिंदू मुस्लिम एक होकर 15 वर्षो से नवरात्रि में 9 दिन पूरे भक्तिमई वातावरण में पूरे विधि विधान से पूजा करते है, खिचड़ी और अन्य प्रसाद वितरण एवं ग्रहण करते है,इस तरह ऊर्जा नगरी में वार्ड 25 के सहज्जाद आलम,राजू साहू,गेंदराम यादव,मकबूल अंसारी,संतोष साहू,नरेंद्र यादव,शत्रुघ्न चंद्रा,नंदकुमार पांडे,तेजराम पटेल,फूल दास महंत ने भाई चारे की ऐसी मिशाल पैदा की है जो कोरबा वासियों को गौरवान्वित करता है, मिल जुल कर रहने का संदेश देता हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


