Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास

    May 25, 2026

    Chhattisgarh liquor Scam : शराब घोटाले में बड़ी राहत, निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से बेल

    May 25, 2026

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » प्रकृति की पूजा व अच्छी फसल की कामना के साथ मनाया जाएगा हरेली त्यौहार, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का सीजन 2 का भी होगा आग़ाज
    Chhattisgarh

    प्रकृति की पूजा व अच्छी फसल की कामना के साथ मनाया जाएगा हरेली त्यौहार, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का सीजन 2 का भी होगा आग़ाज

    News EditorBy News EditorJuly 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 16 जुलाई 2023 / 17 जुलाई को पूरे प्रदेश में राज्य के प्रथम त्यौहार हरेली धूमधाम से मनाया जाएगा। हरेली त्यौहार को प्रकृति के प्रति आस्था का भाव रखते हुए तथा अच्छी फसल होने की कामना के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। हरेली त्योहार के दिन से ही इस बार प्रदेश में छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक के सीजन 2 का आयोजन शुरू किया जा रहा है। कल सोमवार से शुरू होने वाले पारम्परिक खेलों की प्रतियोगिता के लिए इस वर्ष लोगों में दोगुना उत्साह देखने को मिल रहा है। हरेली त्यौहार के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल व संचालक सीजीएमएससी छत्तीसगढ़ के मुख्य आतिथ्य में कटघोरा ब्लॉक के ग्राम बुंदेली गौठान ग्राम पंचायत कसईपालीमें प्रातः 11.30 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर श्री पुरुषोत्तम कँवर, विधायक कटघोरा एवं उपाध्यक्ष, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, श्री मोहित राम केरकेट्टा विधायक पाली-तानाखार एवं उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण, श्री ननकीराम कँवर विधायक रामपुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कँवर, श्रीमती लता कँवर, अध्यक्ष कटघोरा जनपद पंचायत, श्रीमती गीता बाई सरपंच ग्राम कसईपाली प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़िया पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने, खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से शुरू किए गए छत्तीसगढ़ीया ओलम्पिक में इस वर्ष 14 खेलों की जगह 16 खेलो का आयोजन होना है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में गिल्ली-डंडा, पिठ्ठुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लंबीकूद तथा रस्सीकूद एवं कुश्ती को शामिल किया गया है। ये सभी खेल दलीय एवं एकल श्रेणी में आयु वर्ग 18 से कम, 18-40 और 40 से उपर महिला तथा पुरुष दोनो समूह के लिए होगा। राजीव युवा मितान क्लब से शुरू होकर राज्य स्तर तक 6 चरणों मे आयोजित होने वाली प्रतियोगिता का समापन 27 सितम्बर को होगा। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा और जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास

    May 25, 2026

    Chhattisgarh liquor Scam : शराब घोटाले में बड़ी राहत, निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से बेल

    May 25, 2026

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

    May 25, 2026

    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

    May 25, 2026

    CG NEWS : इबोला को लेकर सरकार अलर्ट, एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

    May 25, 2026

    पारदर्शिता और तेजी के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का डिजिटल मिशन तेज

    May 25, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास

    May 25, 2026

    Chhattisgarh liquor Scam : शराब घोटाले में बड़ी राहत, निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से बेल

    May 25, 2026

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

    May 25, 2026

    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

    May 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.