कोरबा. प्रदेश के उद्योग वाणिज्य और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है।
इस अवसर पर कहा की कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा, रक्षाबंधन केवल एक धागा नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला एक गहरा भावनात्मक बंधन है, जो हमारी भारतीय संस्कृति की आत्मा को जीवंत करता है। यह पर्व हमें सिखाता है कि रिश्तों को निभाना और एक-दूसरे के साथ खड़ा रहना हमारी सबसे बड़ी सामाजिक और आध्यात्मिक जिम्मेदारी है।
इस शुभ अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने जानकारी दी कि कोरबा जिले में ‘बहनी मन संग राखी के तिहार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कोरबा की भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता बहनों एव जिले की बहनों को इस आयोजन में सादर आमंत्रित किया है।
उक्त कार्यक्रम शनिवार 9 अगस्त को डी-1 बंगला, पंचवटी के पास, पंप हाउस रोड, कोरबा में, सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया है l
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



