Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    करोड़ों के iPhone चोरी मामले में पुलिस की बड़ी सफलता, Deputy CM Vijay Sharma’ ने कमिश्नर को दी बधाई

    November 28, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में राशन वितरण को लेकर खाद्य विभाग का खुलासा, चना-शक्कर और केरोसिन पर जानें क्या कहा

    November 28, 2026

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, जुआ संचालन में मदद के आरोप में टीआई-एसआई समेत निलंबित

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » प्रदेश में 14 हजार मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य- दयानंद
    Chhattisgarh

    प्रदेश में 14 हजार मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य- दयानंद

    News EditorBy News EditorSeptember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवीकरणीय ऊर्जा (रिनीवेबल एनर्जी) की दिशा में विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ में 14151 मेगावाट क्षमता के सोलर और पंप स्टोरेज हाइडल प्लांट लगेंगे। इसके तहत पीएम सूर्यघर योजना, पीएम कुसुम योजना, फ्लोटिंग सोलर योजनाओं पर काम चल रहा है। इन योजनाओं की प्रदेश स्तरीय समीक्षा ऊर्जा सचिव एवं छत्तीसगढ़ पावर कंपनीज के चेयरमेन श्री पी. दयानंद ने की।

    उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप पूरे देश में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से कार्य प्रारंभ किये गए हैं। जिसके अनुरूप माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में इस दिशा में संभावनाओं पर ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे, जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ में नवीकरणीय ऊर्जा के स्त्रोतों से वर्ष 2030 तक 14 हजार 151 मेगावाट क्षमता के संयंत्र लगाए जाने हैं। श्री दयानंद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन योजनाओं को अमली-जामा पहनाया जाए। पॉवर कंपनी के डगनिया स्थित मुख्यालय सेवाभवन में आयोजित बैठक में ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव श्री सुनील कुमार जैन सहित पावर कंपनी के प्रबंध निदेशकगण सर्वश्री भीमसिंह कंवर (वितरण), एसके कटियार (उत्पादन) एवं आरके शुक्ला (पारेषण) विशेष रूप से उपस्थित थे।

    बैठक में पावर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से योजना की बारिकियों को बताया गया। इसमें पूरे प्रदेशभर के क्षेत्रीय कार्यालयों से आए कार्यपालक निदेशक, मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता को उनके क्षेत्र के लक्ष्य को पूरा करने तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्यघर एवं अन्य रूफटाफ योजना के माध्यम से 2415 मेगावाट, पीएम कुसुम योजना में 1316 मेगावाट, फ्लोटिंग सोलर से 600 मेगावाट, ओपन एक्सेस से 1890 मेगावाट और हाइड्रो एवं पंप स्टोरेज तकनीक से 7930 मेगावाट क्षमता के संयंत्र लगाए जाएंगे। इन योजनाओं से प्रदेश में एक लाख 19 हजार 371 रोजगार सृजन होंगे। पावर पाइंट प्रजेंटेशन एसई एम बिंबीसार ने दिया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक सर्वश्री वीके साय, आरए पाठक, संदीप वर्मा, एम. जामुलकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    बाक्स

     

    छह सालों में पूरा करने का लक्ष्य

    वर्ष – लक्ष्य (मेगावाट)

    2024-25- 1157

    2025-26- 2385

    2026-27- 4252

    2027-28- 6321

    2028-29 – 6661

    2029-30- 14151

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    करोड़ों के iPhone चोरी मामले में पुलिस की बड़ी सफलता, Deputy CM Vijay Sharma’ ने कमिश्नर को दी बधाई

    November 28, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में राशन वितरण को लेकर खाद्य विभाग का खुलासा, चना-शक्कर और केरोसिन पर जानें क्या कहा

    November 28, 2026

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, जुआ संचालन में मदद के आरोप में टीआई-एसआई समेत निलंबित

    November 28, 2026

    CG Weather Update : नवंबर के आखिरी दिनों में बढ़ी ठंड, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री’ जानें मौसम का हाल

    November 28, 2026

    *छत्तीसगढ़ की स्मार्ट बिजली व्यवस्था दूसरे राज्यों के लिए अनुकरणीय : राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल*

    November 28, 2026

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक*

    November 28, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    करोड़ों के iPhone चोरी मामले में पुलिस की बड़ी सफलता, Deputy CM Vijay Sharma’ ने कमिश्नर को दी बधाई

    November 28, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में राशन वितरण को लेकर खाद्य विभाग का खुलासा, चना-शक्कर और केरोसिन पर जानें क्या कहा

    November 28, 2026

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, जुआ संचालन में मदद के आरोप में टीआई-एसआई समेत निलंबित

    November 28, 2026

    CG Weather Update : नवंबर के आखिरी दिनों में बढ़ी ठंड, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री’ जानें मौसम का हाल

    November 28, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.