जांजगीर-चांपा, 24 अगस्त 2026। त्यौहार के मौके पर मिलने वाली छोटी-सी खुशी भी परिवार के लिए खास मायने रखती है। नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पेंड्री निवासी श्रीमती अनिता कश्यप के लिए इस बार रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त ऐसी ही खुशी लेकर आई। खाते में 1 हजार रुपये की राशि पहुंचने पर उन्होंने इसे परिवार की जरूरतों में काम आने वाला महत्वपूर्ण सहयोग बताया।
छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। यह राशि महिलाओं को अपनी व्यक्तिगत जरूरतों के साथ परिवार की आवश्यकताओं में भी सहयोग करने का अवसर देती है। नियमित रूप से मिलने वाली राशि से महिलाओं में आर्थिक आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे घर की जरूरतों में अपनी भूमिका मजबूत कर रही हैं।
श्रीमती अनिता कश्यप बताती हैं कि योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए कई छोटे-बड़े घरेलू खर्चों को पूरा करने में उपयोगी साबित होती है। बच्चों की पढ़ाई, घर की आवश्यक सामग्री और अचानक सामने आने वाली जरूरी जरूरतों में यह राशि उनके काम आती है। हर महीने खाते में राशि आने से उन्हें यह भरोसा रहता है कि जरूरत के समय उनके पास स्वयं की कुछ आर्थिक मदद उपलब्ध है। 30वीं किस्त की राशि रक्षाबंधन से पहले मिलने पर श्रीमती अनिता कश्यप ने खुशी जाहिर करते हुए कहा महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त मिलने से मुझे बहुत खुशी हुई है। रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से इस त्यौहार की खुशी और बढ़ गई है। मैं 30वीं किस्त मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




