शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। शुक्रवार की तुलना में अधिकतम तापमान दो डिग्री ज्यादा रहा। जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम रहा। सुबह से शाम अधिकांश समय तक धूप-छांव के बीच बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। वजह यह है कि मिचौंग तूफान कमजोर हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को रात का पारा 2 डिग्री कम होने से ठंड बढ़ने के आसार है। हालांकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री इजाफा होने का अनुमान है। सुबह से शाम मौसम साफ रहने की संभावना है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




