यूनिसेफ छत्तीसगढ़ व उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने बाल अधिकार पर स्कूल और गांव में जागरूकता अभियान चलाया।
यूनिसेफ के ‘सुरक्षित पारा, सुरक्षित लईकामन’ थीम को लेकर 15 व 16 दिसंबर को विभिन्न कार्यक्रम कराए गए। इसके लिए गवर्नमेंट पीजी कॉलेज अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर की एनएसएस वालंटियर संस्था है।
प्राचार्य डॉ.साधना खरे के संरक्षण व जिला संगठक रासेयो डॉ वायके तिवारी के मार्गदर्शन में ग्राम संपर्क अभियान चलाया गया,
जिसमें सहभागिता करने वाले बच्चों, युवाओं और नागरिक को बाल अधिकारों के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। ग्राम संपर्क अभियान का मार्गदर्शन व पथप्रदर्शन कार्यक्रम
अधिकारी अजय कुमार पटेल व मधु कंवर ने स्वयंसेवकों के साथ किया। भुलसीडीह के शासकीय प्राथमिक शाला व आंगनबाड़ी केंद्र, बुंदेली के पूर्व माध्यमिक शाला, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत में गोष्ठी व शासकीय हाई स्कूल बुंदेली, गोढ़ी के हायर सेकंडरी स्कूल, पंचायत जैसे चयनित ग्रामों के विभिन्न स्थानों में जागरूकता गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। बच्चों को उनके अधिकार के बारे में बताया बच्चों को जीवन जीने का अधिकार, विकास का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार एवं सहभागिता का अधिकार शामिल है।
इसके अतिरिक्त लड़का- लड़की में समानता, भेदभाव न करना, उचित पोषण के साथ लड़का व लड़की में यौन हिंसा पर भी चर्चा हुई। साथ ही बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 व आपातकालीन महिला सुरक्षा, पुलिस सुरक्षा, चुप्पी तोड़ें, खुलकर बोलें 181 नंबर इत्यादि के बारे में बच्चों को बताया गया। नुक्कड़ नाटक और खेल में ये रहे शामिल नुक्कड़ नाटक एवं खेल प्रस्तुत करने वाले वालंटियर सुषमा बंजारे, अदिति जांगड़े, निशा मिश्रा, सिधुं सिंह नेताम, अंजू, वर्षा नेताम, कंचन कश्यप, तारा जाटवर, लोमश कश्प, पुरुषोत्तम कुमार, टिकेंद्र कुमार, रविन्द्र राठिया, सत्येंद्र कुमार, गणेश राठिया, राजेश कुमार, पवन कुमार, प्रतीक मंडल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एसएल यादव, बुंदेली, शासकीय प्राथमिक शाला प्रधानपाठक, विनोद निराला, प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक बुंदेली, अनिता ओहारी प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल बुंदेली आदि का योगदान रहा।




