Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बालको ने कर्मचारियों के देखभाल की संस्कृति को बनाया उत्कृष्ट
    Chhattisgarh

    बालको ने कर्मचारियों के देखभाल की संस्कृति को बनाया उत्कृष्ट

    News EditorBy News EditorMay 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    “बालको में 18 साल से काम कर रहा हूं। मेरे लिए यह आज भी उतना ही रोमांचक है जितना यहां मेरा पहला दिन था।” ये शब्द बालको के पॉटलाइन में काम करने वाले कृष्ण श्रीवास के हैं। उन्होंने आगे बताया कि यहां मैं अपने पत्नी और बच्चों के साथ रहता हूं। विकसित भारत के लिए एल्यूमिनियम निर्माण का कार्य कर रहा हूं। मेरे बच्चों को बालकोनगर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। यहां काम करने के साथ परिवार को मिलने वाली सभी सुविधाओं से उन्हें खुश और संतुष्ट देखकर मुझे शांति मिलती है। परिवार के बारे में बताते हुए उनके चेहरे पर मुस्कान साफ झलक रही थी।

    रमेश बघेल ग्रीन एनोड प्लांट में काम करते हैं उन्हें बालको में कार्य करते हुए 18 वर्ष हो गए हैं। उन्होंने कंपनी में अपनी यात्रा पर बताया कि हमें हर संभव तरीके से काम करने और कौशल को विकसित करने के लिए यहां पर्याप्त अवसर प्रदान किये गये। कंपनी हमारे लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती है। प्रशिक्षण से हम कौशल में परिपूर्ण होते हैं जो हमें अपनी भूमिकाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने में मददगार साबित हुआ है। उन्होंने बताया कि सीखने के अवसर कर्मचारियों को कार्यस्थल में उनकी उत्पादकता को अधिकतम करने के लिए मजबूत आधार प्रदान करते हैं जिसकी वजह से बालको में काम करना पसंद है।

    मुस्कान लखानी 2 साल से सेंट्रलाइज्ड सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर (सीएसओसी) में शिफ्ट प्रभारी के रूप में कंपनी में सहयोग दे रही हैं। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में एक महिला के रूप में चौबीस घंटे सुरक्षा सुनिश्चित करने में बहुत गर्व महसूस करती हूं। एल्यूमीनियम उत्पादक बालको नवीनतम तकनीकी प्रगति की मदद से अपने सभी कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित और सहायक वातावरण सुनिश्चित किया है। कंपनी डेटा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा दोनों में सुरक्षित और सहायक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध।

    जागीरथी दिवाकर 6 वर्षों से अधिक समय से गैरेज में तकनीशियन हैं। दिवाकर जी अपने चेहरे पर गर्व भरी मुस्कान के साथ कहते हैं कि “बालको अनुभवी कर्मियों के प्रशिक्षण सत्रों के साथ सुरक्षा के लिए सेफ्टी फर्स्ट दृष्टिकोण अपनाता है। इस पहल से मशीनरी के उचित और सुरक्षित उपयोग से लेकर खतरे की पहचान और आपातकालीन प्रक्रियाओं तक सब कुछ शामिल होता है। वे यह सुनिश्चित करने के लिए नवीनतम तकनीक में निवेश करते हैं कि हमारे पास सुरक्षित और कुशलतापूर्वक कार्य करने के लिए आवश्यक सभी चीजें मौजूद हैं। बालको में बहुत सारी सुविधाएं वेतन से भी बढ़कर हैं जो हमारे लाइफ स्टाइल को उच्चस्तरीय बनाया है। जिसमें अवकाश सुविधा के साथ सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए एक अच्छी तरह से डिज़ाइन की गई स्वास्थ्य देखभाल योजना शामिल है।

    पॉटलाइन से रोहित कुशवाहा ने बताया कि शॉप फ्लोर पर काम करते हुए उन्हें 2 साल हो गए। इस अनुभव के साथ पॉटरूम प्रक्रिया के सभी तकनीकी कार्यों को भी संभाल सकता हूं। कंपनी की समावेशी कार्यस्थल संस्कृति एक सकारात्मक और सहयोगात्मक कार्यशैली को बढ़ावा देती है जिससे कर्मचारी आगे बढ़ पाते हैं। विश्वस्तरीय मानव संसाधन संचालन के अनुरूप कंपनी सभी कर्मचारियों को पर्याप्त अवसर प्रदान करती है। विविध कार्यबल एक गतिशील और अभिनव कार्य वातावरण में योगदान करने के लिए अमूल्य अंतर्दृष्टि और प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करता है जो अच्छा बदलाव है। वह अपने आसपास की कार्य संस्कृति और परिवेश के बारे में विस्तार से बताते हैं। बालको सभी कर्मचारियों के लिए उनकी प्रतिभा एवं क्षमता को अधिकतम करने के अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिससे हमारे लिए बेहतर कार्य अनुभव सुनिश्चित हो सके।

    कर्मचारियों की सुरक्षा और संतुष्टि के लिए बालको प्रतिबद्ध है। नवीनतम तकनीक में निवेश, सुरक्षा के प्रति कंपनी के संकल्प प्रदर्शित करती है। इससे सुनिश्चित होता है कि बालको कर्मचारी अपने कर्तव्यों को सुरक्षित और कुशलता से पूरा करने के लिए तैयार हैं। 7700 से अधिक बालको कर्मचारियों और व्यावसायिक साझेदारों के भलाई, सुरक्षा और विकास को प्राथमिकता देकर बालको ने खुद को सफलता के लिए तैयार किया है। कंपनी को बेस्ट एम्प्लॉयर के लिए किन्सेंट्रिक अवार्ड, हैप्पीएस्ट वर्कप्लेस अवार्ड और सस्टेनेबल फैक्ट्री ऑफ द ईयर अवार्ड जैसी प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

    बालको अपने कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई नीतियां और योजनाएं लागू किया है। इनमें से कुछ नीतियां और योजनाएं हैं- बालको अपने कर्मचारियों को बचपन के विकास में मदद करने के लिए पेरेंटहुड चाइल्डकेयर पॉलिसी प्रदान करता है। कर्मचारियों को निरंतर पुरस्कार एवं सम्मान कार्यक्रमों के माध्यम से प्रोत्साहित किया है। बालको अस्पताल में सभी के लिए बीमा योजनाओं और चिकित्सा लाभों के साथ उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। कर्मचारियों को उत्कृष्ट श्रेणी की सुविधाओं के साथ रहने और खान के लिए क्वार्टर, हॉस्टल तथा कैंटीन उपलब्ध है। उत्पादकता बढ़ाने के लिए कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण और सुरक्षा कार्यक्रमों की व्यवस्था है। संयंत्र परिसर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक कर्मचारी के लिए सुरक्षा और पीपीई किट अनिवार्य हैं।
    ——————————————

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026

    कोरबा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन कुआं अचानक धंसा, मलबे में समाया ग्रामीण

    October 2, 2026

    CG News : धमतरी में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की रेड, मकान से 18 युवक-युवतियां हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप

    October 2, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.