Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात’ देर रात महिला की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस’ संदिग्ध से पूछताछ जारी

    October 18, 2026

    दशहरे पर अनोखी मान्यता’ छत्तीसगढ़ में रावण का पुतला नहीं जलाते ग्रामीण, वध के बाद करते हैं खास परंपरा का पालन

    October 18, 2026

    Durga Puja Accident : देशभर में दुर्गा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे, 6 शहरों में मौतों का आंकड़ा 43 पहुंचा’ कई घायल

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बालको ने मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर से सामुदायिक स्वास्थ्य को दिया बढ़ावा
    Chhattisgarh

    बालको ने मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर से सामुदायिक स्वास्थ्य को दिया बढ़ावा

    News EditorBy News EditorJanuary 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बालकोनगर, 07 जनवरी, 2025। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने हेल्पएज इंडिया के साथ साझेदारी से संचालित अपने मोबाइल हेल्थ वैन (एमएचवी) परियोजना के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रूमगढ़ा गांव में मल्टी-स्पेशलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में 4 पड़ोसी समुदाय के साथ 224 मरीज लाभान्वित हुए। समुदाय के सदस्यों को निशुल्क चिकित्सा उपचार के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में त्वचा रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सामान्य चिकित्सक, नेत्र देखभाल और फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा विशेषज्ञ परामर्श और मधुमेह, रक्तचाप के लिए नैदानिक परीक्षण किए गए।

    स्वास्थ्य शिविर में एमजीएम आई इंस्टीट्यूट, रायपुर और जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कुल 135 लोगों की नेत्र जांच भी की गई। मोतियाबिंद के रोगियों के लिए मुफ्त परिवहन और सर्जिकल चिकित्सा उपचार शामिल था। नेत्र जांच शिविर वृद्ध लोगों को आंखों की समस्याओं का समय रहते पता लगाने, अंधेपन को रोकने और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करते हैं। जांच के 18 मोतियाबिंद मरीज की पहचान की गई तथा 33 लोगों को दृश्य बाधा के अनुसार चश्मा भी दिया गया।

    शिविर में 25 बुजुर्गों को एडवांस इलेक्ट्रोथेरेपी तकनीक के साथ फिजियोथेरेपी सेवा प्रदान की गई। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) की कोरबा यूनिट टीम के सहयोग से एचआईवी परामर्श और प्रथम स्तर की जांच की गईं। मेगा स्वास्थ्य शिविर के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग लाभान्वित हुए।
    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार सामुदायिक विकास स्वास्थ्य परियोजना मोबाइल हेल्थ वैन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कंपनी अपने संयंत्र के आसपास के समुदायों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को बढ़ाना तथा दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। बालको सभी के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए प्रयासरत है।

    रूमगढ़ा की गिरिजा सारथी (मितानिन) ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि बालको के इस पहल ने महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को हमारे दरवाजे तक पहुंचा दिया है जिससे सभी को लाभ हुआ है। शिविर से स्वास्थ्य सेवा के बारे में लोगों के बीच जानकारी और जागरूकता का संचार हुआ। हम कंपनी और जिला स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। आशा करते हैं कि भविष्य में इस तरह की पहल जारी रहेगी।

    आरोग्य परियोजना बालको का व्यापक स्वास्थ्य पहल है जो ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्ट के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं तथा कुपोषण को कम करने के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। परियोजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025 में 45 से अधिक समुदायों के 49,097 लोग लाभान्वित हुए हैं। ‘उपचार आपके द्वार’ थीम पर संचालित मोबाइल हेल्थ वैन की मदद से जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। वित्तवर्ष 2025 में एमएचवी से लगभग 16987 तथा 5 मल्टी-स्पेशलिटी मेगा हेल्थ कैंप से लगभग 1200 लोग लाभान्वित हुए।
    ————————————————-

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात’ देर रात महिला की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस’ संदिग्ध से पूछताछ जारी

    October 18, 2026

    दशहरे पर अनोखी मान्यता’ छत्तीसगढ़ में रावण का पुतला नहीं जलाते ग्रामीण, वध के बाद करते हैं खास परंपरा का पालन

    October 18, 2026

    Durga Puja Accident : देशभर में दुर्गा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे, 6 शहरों में मौतों का आंकड़ा 43 पहुंचा’ कई घायल

    October 18, 2026

    CG Board Exam 2027 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा पर मंडराया संकट’ शिक्षक संघ ने CM को पत्र लिखकर उठाई अहम मांग

    October 18, 2026

    CG News : गरबा महोत्सव में कंगना रनौत की एंट्री, स्वागत के लिए पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल

    October 18, 2026

    राहगीर से मोबाइल एवं नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    October 18, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात’ देर रात महिला की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस’ संदिग्ध से पूछताछ जारी

    October 18, 2026

    दशहरे पर अनोखी मान्यता’ छत्तीसगढ़ में रावण का पुतला नहीं जलाते ग्रामीण, वध के बाद करते हैं खास परंपरा का पालन

    October 18, 2026

    Durga Puja Accident : देशभर में दुर्गा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे, 6 शहरों में मौतों का आंकड़ा 43 पहुंचा’ कई घायल

    October 18, 2026

    CG Board Exam 2027 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा पर मंडराया संकट’ शिक्षक संघ ने CM को पत्र लिखकर उठाई अहम मांग

    October 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.