संसद के मानसून सत्र में मणिपुर हिंसा का मुद्दा छाया रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव पर अपने जवाब 2 घंटे 12 मिनट के भाषण में 1 घंटे 32 मिनट बाद मणिपुर का जिक्र किया। इसके अगले दिन यानी 11 अगस्त को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आर्मी मणिपुर में जारी हिंसा को दो दिन में खत्म कर सकती है।
अब राहुल के बयान पर भाजपा नेताओं ने जमकर निशाना साधा। मणिपुर में भाजपा की सहयोगी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के नेता रामेश्वर सिंह ने कहा कि राज्य में सर्जिकल स्ट्राइक करा देनी चाहिए। वहीं, पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि क्या राहुल गांधी ये चाहते हैं कि आर्म्ड फोर्सेस वहां नागरिकों पर गोली चलाएं?


