मामले का विवरण यह है कि जिले के थाना मुलमुला पुलिस द्वारा आरोपी फणेन्द्र सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी अमोरा थाना मुलमुला के विरुद्ध अवैध अवैध शराब बिक्री के मामले में आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर थाना मुलमुला में अभिरक्षा में रखा गया था। जिसकी सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया का लगाया गया था। उक्त आरोपी दिनांक 22.08.26 को प्रातः लगभग 03:00 बजे से 06:00 बजे के मध्य आरोपी थाना अभिरक्षा से फरार हो गया।
घटना के दौरान मुलजिम सुरक्षा व्यवस्था में तैनात आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरते जाने पर SP ने तत्काल प्रभाव से आरक्षक को निलंबित कर रक्षित केंद्र जांजगीर संबद्ध किया गया है।




