Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Tech News : पायरेटेड कंटेंट पर बड़ी कार्रवाई, फिल्में और वेब सीरीज शेयर करने वाले चैनलों पर होगी सख्ती

    July 4, 2026

    CG Crime News : पुराने विवाद में मोबाइल दुकानदार के साथ कथित मारपीट, बंधक बनाने और छेड़छाड़ की शिकायत से मामला गरमाया

    July 4, 2026

    CG News : रायपुर एयरपोर्ट भूमि विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, किसान ने 3500 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग उठाई

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » विवादों को आगे बढ़ाने की बजाय सुलझाने का प्रयास हो-न्यायाधिपति श्री गौतम भादुड़ी
    Chhattisgarh

    विवादों को आगे बढ़ाने की बजाय सुलझाने का प्रयास हो-न्यायाधिपति श्री गौतम भादुड़ी

    News EditorBy News EditorJuly 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 13 जुलाई 2024/ न्यायाधिपति श्री गौतम भादुड़ी,न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर और कार्यपालक अध्यक्ष,छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर ने आज कोरबा में नेशनल लोक अदालत का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में न्यायाधिपति श्री भादुड़ी ने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य व कोशिश है कि आपस में जो झगड़ा, विवाद चल रहा है उसमें विराम लगे। आप सभी को मालूम है कि इसमें दोनों पार्टी संतुष्ट होकर जाते हैं। कई ऐसे मामले होते है जिसमें प्रकरण दाखिल होने के साथ जीत-हार की संभावना रहती है। इसके विरूद्ध हाईकोट, सुप्रीम कोर्ट में अपील होती है और एक वकील तथा न्यायाधीश के रूप में अनुभव है कि मुकदमा लड़ना कितना खर्चीला है। उन्होंने कहा कि यदि कोई विवादी है, मुकदमें में उलझा है तो दिमाग में तनाव रहता है। तबीयत भी खराब होती है। आप जो उन्नति करना चाहते है, जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं, उसमें कही न कही ब्रेक लग जाता है। जब तक समाज है, झगड़ा होता रहेगा, क्योंकि यह समाज के साथ ही चलने वाली बात है। आप फोटोग्राफ प्रेस में देखे होंगे कि निगेटिव्ह से ही पॉजीटिव फोटो बनता है। सोसायटी में ये निगेटिव्ह चीजें रहेगी ही, जब तक लोग है, कुछ न कुछ आपस में विवाद भी रहेगा। लोक अदालत का मंच एक प्रयास है कि विवादों को कम करने के साथ सुलझने योग्य प्रकरणों को सुलझाने की। न्यायाधिपति श्री भादुड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रकरणों को सुलझाने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य अन्य कई बड़ी राज्यों से आगे है, इसके लिए न्यायाधीश, अधिवक्तागण तथा पक्षकार बधाई के पात्र है।
    न्यायाधिपति श्री भादुड़ी ने आगे कहा कि विवाद खत्म होने पर उन्नति की ओर आगे बढ़ा जा सकता है। अपना ध्यान किसी कार्य में केंद्रित किया जा सकता है। उन्होंने नींद में देखे जाने वाले सपनों का जिक्र करते हुए कहा कि गहरी नींद के सपने में हम अपने आपको कभी समस्या में तो कभी खुशी के पल में देखते हैं और जब नींद खुल जाती है तो सपना खत्म हो जाता है। आप देखेंगे कि मुकदमें की जो मंशा है, जो विवादी है। उनमें ईगो, छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े विवाद होते हैं। प्रकरणों में विवादी को भी मालूम रहता है कि कही न कही उनकी भी गलती है। ऐसे विवादों को सुलझाने में आप प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोई प्रकरण चलाना है तो चलता ही रहेगा। इसलिए दो कदम आप चलेंगे तो दो कदम वे भी चलेंगे। वकील और जज की कोशिश रहती है कि विवाद जल्दी समाप्त हो। लोक अदालत में लोग एक दूसरे से गले मिलकर जाएं। कुछ दावा वाले प्रकरणों में कुछ बाधाएं आती है। जिससे बहुत समय लग जाता है। अपील होने के बाद निर्णय आता है तब तक बहुत देर हो जाती है। उन्होंने कहा कि कोई चीज समय पर न मिले तो उसकी अहयिमत खत्म हो जाती है। इसलिए समय का सदुपयोग किया जाना चाहिए। विवादों को अनावश्यक बढ़ावा देने की बजाय अधिकतम प्रकरणों को सुलझाना चाहिए। लोक अदालत का आयोजन विवादों को खत्म करने के उद्देश्य से ही की गई है। आप सभी इसका लाभ उठाइये। उन्होंने सभी को लोक अदालत के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।
    लोक अदालत उद्घाटन अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सत्येन्द्र साहू ने कहा कि न्यायाधिपति श्री गौतम भादुड़ी की उपस्थिति में लोक अदालत के शुभारंभ से हम सभी गौरवान्वित महसूस करने के साथ उर्जा से परिपूर्ण है। उनके दिशा निर्देशन में लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों का निराकरण होगा। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी श्री जयदीप गर्ग ने आभार व्यक्त करते हुए सभी के सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर जिला अधिवक्त संघ के अध्यक्ष श्री गणेश कुलदीप सहित न्यायाधीशगण, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा अधिवक्तागण उपस्थित थे।
    क्र/कमलज्योति/

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Tech News : पायरेटेड कंटेंट पर बड़ी कार्रवाई, फिल्में और वेब सीरीज शेयर करने वाले चैनलों पर होगी सख्ती

    July 4, 2026

    CG Crime News : पुराने विवाद में मोबाइल दुकानदार के साथ कथित मारपीट, बंधक बनाने और छेड़छाड़ की शिकायत से मामला गरमाया

    July 4, 2026

    CG News : रायपुर एयरपोर्ट भूमि विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, किसान ने 3500 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग उठाई

    July 4, 2026

    Train Cancelled News : रेल यात्रियों को बड़ा झटका, जुलाई से नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने जारी की सूची

    July 4, 2026

    “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत मॉक ड्रिल व 49 स्थानों पर नाकेबंदी

    July 4, 2026

    CG News : सोलर पैनल फिटिंग के दौरान करंट का झटका, दो टेक्निशियन की मौके पर मौत

    July 4, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    Tech News : पायरेटेड कंटेंट पर बड़ी कार्रवाई, फिल्में और वेब सीरीज शेयर करने वाले चैनलों पर होगी सख्ती

    July 4, 2026

    CG Crime News : पुराने विवाद में मोबाइल दुकानदार के साथ कथित मारपीट, बंधक बनाने और छेड़छाड़ की शिकायत से मामला गरमाया

    July 4, 2026

    CG News : रायपुर एयरपोर्ट भूमि विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, किसान ने 3500 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग उठाई

    July 4, 2026

    Train Cancelled News : रेल यात्रियों को बड़ा झटका, जुलाई से नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने जारी की सूची

    July 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.