Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Weather Update : भीषण गर्मी से राहत, कई जिलों में तापमान गिरा, बारिश की संभावना

    May 31, 2026

    CG News : बिना सूचना ड्यूटी से नदारद रहने वाले 3 आरक्षक बर्खास्त, विभाग में हड़कंप

    May 31, 2026

    गोरखपाली चर्चित कोटवार हत्या कांड का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

    May 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » शासकीय चिकित्सालयो में रिजेंट की कमी के चलते पैथो लैब का काम हो रहा प्रभावित
    Chhattisgarh

    शासकीय चिकित्सालयो में रिजेंट की कमी के चलते पैथो लैब का काम हो रहा प्रभावित

    News EditorBy News EditorNovember 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्रदेश में कई जिलों के शासकीय चिकित्सालयो में रीजेंट की कमी के मामले में उच्च न्यायालय ने सीजीएमएससी को दोबारा शपथ पत्र के साथ जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। इसमें उन्हें बताना होगा कि रिजेंट की कमी किस तरह से दूर की जा रही है। इसके साथ ही पिछली बार सीजीएमएससी ने इसके लिए निविदा जारी करने की बात कही थी, उसमें क्या हुआ, इसकी जानकारी भी देनी होगी। राज्य शासन ने बताया है कि मार्केट से रिएजेंट की खरीदी की जा रही है।
    जानकारी के अनुसार शासकीय चिकित्सालयो विशेष रूप से जिला चिकित्सालय, बिलासपुर में रिजेंट की कमी पर सुनवाई चल रही है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। इस दौरान सीजीएमएससी की ओर से अधिवक्ता ने बताया कि अब सीधे खुले बाजार से ही खरीदी हो रही है।
    रिएजेंट की कमी के कारण कई शासकीय चिकित्सालयो के लैब में खून की जांच बंद होने से गरीब मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें मजबूरन निजी पैथालॉजी सेंटरों में जाकर जांच करवानी पड़ रही है, जो उनके लिए आर्थिक रूप से परेशानी भरा है।
    कोरबा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा, कवर्धा, गरियाबंद, मुंगेली, नारायणपुर, राजनांदगांव, सुकमा, बलरामपुर, और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित कई जिलों में रिजेंट किट की कमी के कारण खून की जांच बंद पड़ी हैं। मीडिया द्वारा प्रकाश लाये गए इस मामले में उच्च न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लिया है। इस अव्यवस्था पर उच्च न्यायालय ने सख्ती दिखाते हुए कड़ी टिप्पणी की थी कि “स्वास्थ्य विभाग में खरीदी गई लाखों की मशीनें सिर्फ रखने के लिए नहीं होनी चाहिए। इनसे जांच हो और नियमित समय पर रिपोर्ट मिले, इसकी व्यवस्था सरकार और स्वास्थ्य विभाग को करनी होगी।” इस मामले में कोर्ट कमिश्नरों से भी जानकारी मांगी गई थी जिस पर उन्होंने कहा था कि, बायोकेमेस्ट्री मशीन और हार्मोनल एनालाइजर मशीन के लिए रिजेंट की कमी है।
    * घोटाले के बाद बदली परिस्थितियां
    पूर्व में सीजीएमएससी में रीजेंट और अन्य सामग्रियों की खरीदी में हुए करोड़ों के घोटाले का मामला उजागर हुआ था। तब उन चिकित्सालयो और स्वास्थ्य केंद्रों में भी रीजेंट खपा दिया गया था जहां इसकी जरुरत ही नहीं पड़ती। इस मामले की जांच हुई और कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं। अब हालात ये हैं कि सीजीएमएससी द्वारा रीजेंट और अन्य सामग्रियों की समय पर खरीदी में रूचि नहीं दिखाई जा रही है जिसके चलती अस्पतालों के लैब में ब्लड जांच प्रभावित हो रहे हैं या फिर बंद हो गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Weather Update : भीषण गर्मी से राहत, कई जिलों में तापमान गिरा, बारिश की संभावना

    May 31, 2026

    CG News : बिना सूचना ड्यूटी से नदारद रहने वाले 3 आरक्षक बर्खास्त, विभाग में हड़कंप

    May 31, 2026

    गोरखपाली चर्चित कोटवार हत्या कांड का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

    May 31, 2026

    गोरखपाली चर्चित कोटवार हत्या कांड का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

    May 31, 2026

    शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाले आरोपी 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार

    May 31, 2026

    उठाईगिरी के मामले में 03 माह से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

    May 31, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    CG Weather Update : भीषण गर्मी से राहत, कई जिलों में तापमान गिरा, बारिश की संभावना

    May 31, 2026

    CG News : बिना सूचना ड्यूटी से नदारद रहने वाले 3 आरक्षक बर्खास्त, विभाग में हड़कंप

    May 31, 2026

    गोरखपाली चर्चित कोटवार हत्या कांड का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

    May 31, 2026

    गोरखपाली चर्चित कोटवार हत्या कांड का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

    May 31, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.