जांजगीर-चांपा 02 सितम्बर 2025/ संचालक कृषि विभाग श्री राहुल देव के निर्देशन में संचालनालय कृषि विभाग से उप संचालक कृषि श्री चिरंजीवी सरकार, सहायक संचालक श्री रितेश मोटघरे, संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर श्री एम.के. चौहान एवं उप संचालक कृषि जांजगीर श्री ललित मोहन भगत के द्वारा यूरिया उर्वरक को मूल्य से अधिक दर पर वितरण संदहस्पद पर जिले के विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमे जिले के विकासखंड बम्हनीडीह के अंतर्गत चांपा में मेसर्स मालीराम ट्रेडिंग कंपनी, दिशा सेल्स चांपा एवं डबल लॉक विपणन केन्द्र चांपा का औचक निरीक्षण किया गया।
उप संचालक कृषि ने बताया की निरीक्षण के दौरान मेसर्स मालीराम ट्रेडिंग कंपनी, चांपा के यहा यूरिया निरंक पाया गया तथा संबंधित के यहाँ 125 बोरी 20:20:0:13 जिसका पॉस मशीन में इन्द्राज नहीं होना पाया गया। किन्तु भौतिक रूप में भंडारण पाया गया। इसके अतिरिक्त जैव उर्वरक 92 बकेट कोहीनूर ब्रांड का भारतीय रसायन धमतरी से प्राप्त होना बताया गया। जिसका बिल संबंधित द्वारा तत्काल उपलब्ध नहीं कराया जा सका एवं भंडारण स्थल में कीटनाशक दवाओं का प्रिंसिपल सर्टिफिकेट लायसेन्स में इन्द्राज नहीं पाये जाने के कारण संबंधित के फर्म को सीलबंद की कार्यवाही की गई। दिशा सेल्स चांपा में युरिया का भंडारण नहीं पाया गया। इसके अतिरिक्त अन्य उर्वरक का भंडारण पाया गया। भंडारित मात्रा का पॉस मशीन से मिलान एवं संबंधित कंपनियों एवं थोक विक्रेताओं से प्राप्त बिल प्रस्तुत किया गया। डबल लॉक जिला विपणन संघ चांपा में नियमानुसार उर्वरक का समितियों में आर.ओ. पेडिंग के अनुसार उर्वरक का वितरण होना पाया गया। एवं सेवा सहकारी समिति सरहर, विकासखंड बम्हनीडीह में मांग अनुसार 200 बैग यूरिया का भंडारण कराया गया।
इसके साथ ही विकासखंड अकलतरा में मेसर्स आर. के ट्रेडर्स अकलतरा, ओशो कृशक मित्र तरौद, अशोका ट्रेडर्स तरौद, बोलबम कृषि केन्द्र बनाहिल पटेल कृषि सेवा केन्द्र खिसोरा, श्रीराम कृषि केन्द्र अकलतरा, जैन ट्रेडर्स अकलतरा, का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधितों के भंडारगृह में युरिया उर्वरक नहीं पाया गया। विकासखंड पामगढ़ में शंकरलाल साहू डोगाकहरौद, श्यामशरण कृषि केन्द्र, डोगाकहरौद, साहू खाद भंडार चंडीपारा, पवन कुमार अग्रवाल पामगढ़, कृष्णकुमार कश्यप लोहर्सी, का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधितों के भंडारगृह में युरिया उर्वरक नहीं पाया गया। विकासखंड बम्हनीडीह में महामाया ट्रेडर्स, अनुपम कृषि केन्द्र, पटेल कृषि केन्द्र कमल कृषि कृषि केन्द्र, छत्रपाल छत्रपाल कृषि केन्द्र, पूर्णिमा देवांगन, चंद्रा कृषि केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधितों के भंडारगृह में युरिया उर्वरक नहीं पाया गया। उक्त कार्यवाही सितम्बर माह तक जारी रहेगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


