Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सड़क नहीं तो खाट का सहारा’ कोरबा के राजाडाही का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने फिर उठाई सड़क निर्माण की मांग

    September 9, 2026

    IPS अधिकारी के बेटे पर जानलेवा हमला’ बदमाशों ने दोस्तों को भी बेरहमी से पीटा

    September 9, 2026

    कोरबा में ग्रामीणों का प्रदर्शन’ सड़क पर बैठे कई गांवों के लोग, मांगों पर कार्रवाई के बाद आंदोलन खत्म

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सड़क नहीं तो खाट का सहारा’ कोरबा के राजाडाही का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने फिर उठाई सड़क निर्माण की मांग
    Chhattisgarh

    सड़क नहीं तो खाट का सहारा’ कोरबा के राजाडाही का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने फिर उठाई सड़क निर्माण की मांग

    News EditorBy News EditorSeptember 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में विकास के दावों के बीच वनांचल क्षेत्र की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गई है। कोरबा जनपद पंचायत क्षेत्र के बरपाली गांव के राजाडाही में एक गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर कीचड़ भरे रास्ते से ले जाने का वीडियो सामने आया है।

    वीडियो में ग्रामीण महिला को खाट पर उठाकर मुख्य सड़क की ओर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांव तक पहुंचने वाला रास्ता बारिश के दिनों में बेहद खराब हो जाता है, जिसके कारण एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी बस्ती तक नहीं पहुंच पातीं।

    सिर्फ 500 मीटर की सड़क बनी बड़ी परेशानी

    जंगलों के बीच बसे राजाडाही गांव में 600 से अधिक लोग रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र से बस्ती पारा तक करीब 500 मीटर का रास्ता वर्षों से खराब है।

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक शुरू, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

    बारिश होते ही यह कच्चा मार्ग कीचड़ और गड्ढों में बदल जाता है। कई जगह घुटनों तक कीचड़ भरने की स्थिति बन जाती है। ऐसे में ग्रामीणों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

    स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोगों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में उनकी मुश्किलें कई गुना बढ़ जाती हैं।

    एंबुलेंस नहीं पहुंचती, खाट पर मरीज ले जाने की मजबूरी

    ग्रामीणों के मुताबिक सबसे गंभीर समस्या तब पैदा होती है, जब किसी व्यक्ति की तबीयत अचानक खराब हो जाए या गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने की जरूरत पड़े। सड़क खराब होने के कारण एंबुलेंस गांव के भीतर तक नहीं पहुंच पाती।

    ऐसी स्थिति में ग्रामीणों और परिजनों को मरीजों को खाट पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। वायरल वीडियो में भी एक गर्भवती महिला को इसी तरह कीचड़ भरे रास्ते से ले जाते हुए देखा जा रहा है।

    ग्रामीणों का कहना है कि आपात स्थिति में यह रास्ता जानलेवा साबित हो सकता है और समय पर इलाज नहीं मिलने का खतरा बना रहता है।

    कई बार शिकायत के बाद भी नहीं बनी सड़क

    राजाडाही के ग्रामीण लंबे समय से इस 500 मीटर मार्ग को पक्का करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जनपद पंचायत, पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन के अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया है।

    ग्रामीणों ने जनदर्शन और विभिन्न समाधान शिविरों में भी सड़क निर्माण के लिए आवेदन दिए हैं। इसके बावजूद, ग्रामीणों के अनुसार अब तक सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    IPS अधिकारी के बेटे पर जानलेवा हमला’ बदमाशों ने दोस्तों को भी बेरहमी से पीटा

    September 9, 2026

    कोरबा में ग्रामीणों का प्रदर्शन’ सड़क पर बैठे कई गांवों के लोग, मांगों पर कार्रवाई के बाद आंदोलन खत्म

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ High Court’ में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी’ 3 नई नियुक्तियों का नोटिफिकेशन जारी

    September 9, 2026

    स्वर्ण बिन्दु प्राशन के सेवन से बच्चे बन रहे निरोगी

    September 9, 2026

    राताखार में पुलिस की छापामार कार्रवाई, कबाड़ से भरे कई वाहन जब्त

    September 9, 2026

    चेक मीटर की गलत रीडिंग लेने वाले बैकुंठपुर जेई को नोटिस

    September 9, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    सड़क नहीं तो खाट का सहारा’ कोरबा के राजाडाही का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने फिर उठाई सड़क निर्माण की मांग

    September 9, 2026

    IPS अधिकारी के बेटे पर जानलेवा हमला’ बदमाशों ने दोस्तों को भी बेरहमी से पीटा

    September 9, 2026

    कोरबा में ग्रामीणों का प्रदर्शन’ सड़क पर बैठे कई गांवों के लोग, मांगों पर कार्रवाई के बाद आंदोलन खत्म

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ High Court’ में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी’ 3 नई नियुक्तियों का नोटिफिकेशन जारी

    September 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.