भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा करी। इस नई टीम में कोरबा जिले से सक्रिय, ऊर्जावान, लोकप्रिय, शांत, सरल, सहज, भाजपा समर्थित सुश्री ऋतु चौरसिया को प्रदेश मंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई।
सुश्री ऋतु चौरसिया के चयन पश्चात कोरबा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उन्हें हमेशा से एक सक्रिय, ऊर्जावान, लोकप्रिय, शांत, सरल, सहज, भाजपा समर्थित, जमीनी कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने पार्टी संगठन में लंबे समय से विभिन्न स्तरों पर योगदान दे पार्टी हित में कार्य किया हैं।
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि नई टीम संगठन को मजबूती देने और आने वाले चुनावों में पार्टी को सशक्त बनाने के लिए काम करेगी। वहीं, ऋतु चौरसिया ने इस दायित्व को सेवा और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



