Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Railway News : रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर’ 13 और 14 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

    September 12, 2026

    CG Liquor News : शराब खरीदने जा रहे हैं तो जान लें नया नियम, छत्तीसगढ़ में अब ऑनलाइन पेमेंट जरूरी

    September 12, 2026

    CG Trailer Accident : बिजली खंभा तोड़कर घर में घुसा छड़ों से लदा ट्रेलर, मचा हड़कंप

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
    Chhattisgarh

    हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

    News EditorBy News EditorSeptember 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 11 सितंबर 2026/ कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों और योजनाओं से प्रदेश में खाद्यान्न उत्पादन के साथ-साथ फसल विविधता को भी लगातार बढ़ावा मिल रहा है। उद्यानिकी फसलों की खेती को प्रोत्साहन मिलने से किसान अब पारंपरिक साग-सब्जी और फल उत्पादन के साथ मसाला फसलों की खेती में भी रुचि लेने लगे हैं। इससे प्रदेश में मसाला फसलों का क्षेत्र विस्तार होने के साथ किसानों के लिए आय के नए अवसर भी तैयार हो रहे हैं।

    इसी दिशा में वर्ष 2026-27 में राज्य पोषित मद के अंतर्गत मसाला क्षेत्र विस्तार प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी द्वारा योजना के तहत हल्दी फसल के क्षेत्र विस्तार के लिए 1300 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 620 लाख रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। योजना के माध्यम से किसानों को मसाला फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में फसल विविधीकरण को गति मिल रही है।

    योजना के क्रियान्वयन से किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ हल्दी जैसी मसाला फसलों की खेती का विकल्प मिल रहा है। इससे एक ओर किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाएं मजबूत हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में मसाला फसलों के उत्पादन में वृद्धि से स्थानीय स्तर पर उपलब्धता बढ़ेगी।

    हल्दी बीज की आपूर्ति एवं गुणवत्ता

    हल्दी बीज की आपूर्ति को लेकर प्रसारित की जा रही भ्रामक जानकारियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए उद्यानिकी विभाग ने बताया है कि हल्दी बीज की आपूर्ति संचालनालय एवं जिला स्तर से नही की जाती है अपितु छ.ग. शासन, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा जारी दिशा-निर्देश के तहत प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से किसानों को योजना अंतर्गत अनुदान का लाभ दिया जाता है। किसानों के द्वारा क्रय किए गये बीज के देयकों तथा अन्य अभिलेखों के परीक्षण एवं फसल के भौतिक सत्यापन के उपरांत ही अनुदान भुगतान की कार्यवाही की जाती है। वर्तमान में किसानों द्वारा क्रय किए गए बीज जिनपर अनुदान दिया जा रहा है वे पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं उच्च गुणवत्तायुक्त होते है, इसके अंकुरण में भी किसी प्रकार की कोई समस्या नही है। विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पात्र किसानों को आवश्यक सत्यापन के बाद ही अनुदान का लाभ दिया जा रहा है।

    अभी तक योजना के तहत राशि रू. 138 लाख का भुगतान किसानों के खाते में किया जा चुका है। इस योजना के क्रियान्वयन से फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा इसके साथ ही मसाला फसलों का क्षेत्र विस्तार तथा मसाला उद्योग से जुडे़ व्यवसाय के लिए कच्चा माल उपलब्ध होगा और उद्योगों को भी लाभ होगा।

    मसाला क्षेत्र विस्तार प्रोत्साहन योजना के माध्यम से प्रदेश में खेती को अधिक लाभकारी और विविधतापूर्ण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। हल्दी सहित अन्य मसाला फसलों का क्षेत्र विस्तार होने से किसानों को अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा, स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा तथा प्रदेश में मसाला आधारित उद्योगों के लिए कच्चे माल की उपलब्धता भी सुदृढ़ होगी। इस प्रकार उद्यानिकी क्षेत्र का विस्तार किसानों की समृद्धि के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की कृषि अर्थव्यवस्था को भी नई गति देने में सहायक बन रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Railway News : रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर’ 13 और 14 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

    September 12, 2026

    CG Liquor News : शराब खरीदने जा रहे हैं तो जान लें नया नियम, छत्तीसगढ़ में अब ऑनलाइन पेमेंट जरूरी

    September 12, 2026

    CG Trailer Accident : बिजली खंभा तोड़कर घर में घुसा छड़ों से लदा ट्रेलर, मचा हड़कंप

    September 12, 2026

    समान नागरिक संहिता पर रायशुमारी के लिए विभिन्न संगठनों व सामाजिक प्रतिनिधियों से की गई चर्चा

    September 12, 2026

    प्रदेश के सभी उचित मूल्य दुकानों में 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

    September 12, 2026

    CG College Admission : छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में एडमिशन की डेट बढ़ी, छात्रों को मिला दाखिले का आखिरी मौका

    September 12, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Railway News : रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर’ 13 और 14 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

    September 12, 2026

    CG Liquor News : शराब खरीदने जा रहे हैं तो जान लें नया नियम, छत्तीसगढ़ में अब ऑनलाइन पेमेंट जरूरी

    September 12, 2026

    CG Trailer Accident : बिजली खंभा तोड़कर घर में घुसा छड़ों से लदा ट्रेलर, मचा हड़कंप

    September 12, 2026

    हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

    September 12, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.