Friday, February 20, 2026

अंचल के प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाजसेवी भागीरथ पोद्दार का दुखद निधन-अंतिम यात्रा 23 सितंबर को प्रातः 11 बजे

अंचल के लब्धख्याति प्रतीष्ठित व्यवसायी समाजसेवी श्री भागीरथ पोद्दार का आज देर संध्या दुखद निधन हो गया हैं। पिछले कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे। स्वास्थ्य लाभ हेतु उन्हें बालको के विभागीय चिकित्सालय में उन्हें भर्ती किया गया था, किंतु चिकित्सको का अथक प्रयास भी उन्हें पूर्ण स्वास्थ्य लाभ नहीं पहुंचा पाया।
वे अपने पुत्र मनीष पोद्दार, मुकेश पोद्दार, अजय पोद्दार, पुत्री, पत्नी, नाती-पोतों सहित भरे पुरे परिवार के साथ अपने सीतामणी क्षेत्र में स्थित निवास में निवासरत थे।
अत्यंत ही शांत, सहज, सरल, मृदभासी, धार्मिक प्रवित्ति, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्री भागीरथ पोद्दार के निधन की खबर मिलते ही परिजनों, मित्रो, अग्रवाल समाज, व्यावसायी सहित नगर में शोक व्याप्त हो गया हैं।
उनका अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान सीतामणी से 23 सितंबर को प्रातः 11 बजे मुक्तिधाम मोती सागरपारा जाएगी। जहा ग़मगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -