Saturday, June 21, 2025

अयोध्या में 4 महीने में बनेगा राम मंदिर का शिखर:मंदिर 161 फीट ऊंचा होगा, 44 फीट की धर्म ध्वजा लगेगी; दर्शन व्यवस्था पर असर नहीं

अयोध्या में राम मंदिर के शिखर का निर्माण गुरुवार (3 अक्टूबर) से शुरू हो गया। यह 120 दिन (4 महीने) में बनकर तैयार होगा। इसके बाद मंदिर की कुल ऊंचाई 161 फीट हो जाएगी। शिखर में सबसे ऊपर धर्म ध्वजा होगी। इसकी ऊंचाई 44 फीट होगी।

शिखर निर्माण का काम शुरू करने से पहले स्थल पर पूजा-अर्चना की गई। शिखर पर लगने वाले मुख्य पत्थर की पूजा की गई।

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया, ‘कंस्ट्रक्शन अपनी रफ्तार से चल रहा है। जो डेडलाइन तय की है, उसमें काम पूरा होगा।’ इस साल 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ था। मोदी ने दोपहर 12:30 बजे भगवान राम की पूजा-अर्चना की थी। 22 जनवरी से अब तक 2.06 करोड़ भक्त दर्शन कर चुके हैं।

3 फोटोज: शिखर निर्माण शुरू करने से पहले पूजा की गई

शिखर निर्माण का काम शुरू करने से पहले स्थल पर पूजा-अर्चना की गई।
शिखर निर्माण का काम शुरू करने से पहले स्थल पर पूजा-अर्चना की गई।
शिखर पर लगने वाले मुख्य पत्थर की पूजा की गई।
शिखर पर लगने वाले मुख्य पत्थर की पूजा की गई।

नागर शैली के मंदिर का शिखर सोमपुरा आर्किटेक्ट्स ने डिजाइन किया नागर शैली में बन रहे मंदिर का शिखर भी उसी शैली का होगा। शिखर का डिजाइन सोमपुरा आर्किटेक्ट्स ने तैयार किया है। डिजाइन को ट्रस्ट ने पहले ही फाइनल कर दिया था। पूरे मंदिर की (शिखर तक) ऊंचाई 161 फीट है। शिखर के निर्माण में कम से कम 120 दिन का समय लगेगा।

शिखर पर धर्म ध्वजा भी होगी। मंदिर में शिखर बनाना सबसे मुश्किल माना जाता है। इसीलिए इसका निर्माण शुरू होते समय सभी एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। राम मंदिर के निर्माण की विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए शिखर का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए इसकी मजबूती और खूबसूरती दोनों का ध्यान रखा जाएगा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -