Wednesday, January 28, 2026

आकस्मिक मृत्यु के 03 प्रकरणों में 12 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

जांजगीर-चांपा 22 जनवरी 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आपदा मृत्यु के 03 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की तहसील चांपा के ग्राम जगदल्ला निवासी श्री रूद्र राज सिंह की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी मां श्रीमती साधना राज, श्री नेशनल एक्का की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री नजारियुस एक्का एवं श्री युवराज राठौर की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री दिनेश राठौर को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत् चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -