Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Govt Schools : अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, सरकारी स्कूलों में साइंस-गणित की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास

    September 27, 2026

    CG Crime : ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, पत्नी-बच्चों को मौत के घाट उतारने के बाद खुद पर किया हमला

    September 27, 2026

    CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर’ नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, तेज बहाव में फंसी 70 यात्रियों से भरी बस

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कर्ज से परेशान होकर किसान द्वारा आत्महत्या की बात निराधार, घरेलू कलह और नशे की लत बताई जा रही वजह
    Chhattisgarh

    कर्ज से परेशान होकर किसान द्वारा आत्महत्या की बात निराधार, घरेलू कलह और नशे की लत बताई जा रही वजह

    News EditorBy News EditorOctober 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    एक अधिकृत विज्ञप्ति जारी कर जनसंपर्क अधिकारी द्वारा बताया गया कि “ग्राम खम्हरिया निवासी की मृत्यु के संबंध में जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि उसके मृत्यु का कारण आर्थिक या कर्जजनित नहीं था। तहसीलदार द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन और परिवारजनों के कथन में यह बात सामने आई है कि मृतक राजकुमार की मृत्यु घरेलू कलह और नशे की लत के कारण हुई है।”
    जानकारी के अनुसार मृतक ने 21 अक्टूबर को जहरीले खाद्य पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसके बाद उसे परिजन हरदीबाजार चिकित्सालय और फिर जिला चिकित्सालय कोरबा लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान रात लगभग 11:30 बजे उसकी मृत्यु हो गई।
    पत्नी और पुत्र के बयान के अनुसार, मृतक रोजी-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था, और वह मादक द्रव्य पदार्थ के सेवन का आदी था। वह प्रतिदिन नशे में घर आकर छोटी-छोटी बातों पर विवाद करता था। घटना के दिन भी मादक द्रव्य पदार्थ के सेवन कर नशे में घर आने के बाद पति-पत्नी के बीच कहा-सुनी हुई थी, जिसके कुछ समय बाद उसने कमरे में जाकर जहरीले खाद्य पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मृतक ने 3-4 वर्ष पूर्व मकान बनाया था, जिसके लिए ग्राम के एक व्यक्ति से लगभग 35 हजार रुपये उधार लिए थे। यह राशि फसल कटने के बाद लौटाने की योजना थी। हालांकि, उधार को लेकर किसी प्रकार का विवाद या दबाव नहीं था।
    पटवारी द्वारा प्रस्तुत पंचनामा और जांच प्रतिवेदन में भी यह उल्लेखित है कि मृतक का किसी से आर्थिक विवाद नहीं था तथा उसकी मृत्यु नशे की हालत में पारिवारिक विवाद के बाद हुई। मृतक की पत्नी और पुत्र ने किसी पर भी संदेह या आरोप नहीं लगाया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मृतक की आत्महत्या का कारण कर्ज का दबाव नहीं बल्कि पारिवारिक तनाव और नशे की लत रही है। तहसीलदार द्वारा समस्त प्रतिवेदन एवं गवाहों के कथन सहित रिपोर्ट एसडीएम पाली को प्रेषित की गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Govt Schools : अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, सरकारी स्कूलों में साइंस-गणित की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास

    September 27, 2026

    CG Crime : ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, पत्नी-बच्चों को मौत के घाट उतारने के बाद खुद पर किया हमला

    September 27, 2026

    CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर’ नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, तेज बहाव में फंसी 70 यात्रियों से भरी बस

    September 27, 2026

    27 September 2026 Horoscope : भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

    September 27, 2026

    Asian Games 2026 : भारत के खाते में आया एक और गोल्ड, महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर रचा नया इतिहास

    September 26, 2026

    Pakistan News : पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर IMF का दबाव जारी, टैक्स सुधार से बिजली व्यवस्था तक उठाने होंगे कदम

    September 26, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Govt Schools : अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, सरकारी स्कूलों में साइंस-गणित की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास

    September 27, 2026

    CG Crime : ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, पत्नी-बच्चों को मौत के घाट उतारने के बाद खुद पर किया हमला

    September 27, 2026

    CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर’ नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, तेज बहाव में फंसी 70 यात्रियों से भरी बस

    September 27, 2026

    27 September 2026 Horoscope : भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

    September 27, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.