न्यूज जांजगीर-चांपा । भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर पूरे नगर में कृष्णमय माहौल दिखाई दे रहा हैं। मंदिरों में सजावट और घरों में तैयारियां जोरों पर हैं । इसी बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं , जिसमें एक नन्ही-सी बालिका राधारानी के रूप में नजर आ रही हैं।
हम बात कर रहे हैं नगर के प्रिंट मीडिया से जुड़े हुए शशिभूषण सोनी की नातिन और छोटी-सी नन्ही परी सुश्री शिवान्या स्वर्णकार की ! श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शिवान्या ने राधारानी का श्रृंगार धारण कर सभी का मन मोह लिया हैं । सुंदर गुलाबी रंग की लहंगा-साड़ी , सिर पर सफेद फूलों का गजरा , माथे पर चमकती बिंदी , हाथों में लाल-लाल आलता और चूड़ियां इस रूप में शिवान्या बेहद प्यारी लग रही हैं । उसकी मधुर मुस्कान और विक्ट्री साइन वाली मासूम अदा ने तो जैसे सबको दीवाना ही बना दिया हैं ।
गौरतलब हैं कि शिवान्या स्वर्णकार कोसा ,कांसा और कंचन की नगरी चांपा शहर के प्रतिष्ठित सोनी परिवार से ताल्लुक रखने वाली ,इंजीनियर श्रीमति शीला स्वर्णकार , पूर्व पार्षद श्रीमति शशिप्रभा – शशिभूषण सोनी की सुपुत्री हैं और सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक , त्रिवेणी डेंटल कॉलेज , बिलासपुर में प्रोफेसर डॉक्टर अमित कुमार स्वर्णकार की होनहारों पुत्री हैं । इसके दादा- दादीजी, हाईकोर्ट बिलासपुर में सीनियर एडवोकेट अशोक – श्रीमति राधिका सोनी सोनार पारा,चांपा की बेटी हैं ।
नगर के वरिष्ठ पत्रकार और समाज सेवी शशि भूषण सोनी ने नन्ही-सी शिवान्या को आशीर्वाद देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा रानी बनी सर्वश्रेष्ठ ! लगता हैं राधा रानी ने तुममें अपना अवतार ले लिया हैं ।
नन्ही राधा रानी की यह तस्वीर अब पूरे चांपा-जांजगीर में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।




