थाना – डभरा, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)
अपराध क्रमांक – 347/2026 धारा 376(2),(m) भादवि, 4,6 पॉक्सो एक्ट
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सक्ति श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान पंकज पटेल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर/डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता (रा.पु.से.)के कुशल नेतृत्व में दिनांक 20.10.2026 को पीड़िता द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी द्वारा शादी करने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया गया है।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना डभरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान कथन, घटना स्थल निरीक्षण एवं वैधानिक कार्यवाही किया गया । प्रकरण के आरोपी दीपक कुमार चौहान पिता रत्थु लाल चौहान उम्र 25 साल साकिन कोटमी थाना डभरा जिला सक्ती (छ.ग.) जो घटना के बाद से लगातार फरार था, को मुखबिर सूचना एवं पता तलाश कर हिरासत में लिया गया। आरोपी का मेडिकल मुलाहिजा सीएचसी डभरा में कराया गया।
आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दी गई। आरोपी को दिनांक 20.10.2026 को माननीय JMFC न्यायालय डभरा के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से आरोपी को दिनांक 28.10.2026 तक न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक श्री राजेश कुमार पटेल, प्रधान आरक्षक रमेश कुमार चंद्रा, आरक्षक ऐकेश्वर चंद्रा, धनेश्वर दिवाकर,राम गोपाल यादव,मिरीश कुमार साहू, रोहित सिदार एवं गोविंद पटेल का विशेष योगदान रहा।




