Wednesday, February 4, 2026

कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: एक सप्ताह में 59 गिरफ्तारी, 24 वारंटी धराए

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के कड़े दिशा-निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के तीनों अनुभागों में विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने 24 वारंटियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 09 स्थायी वारंटी शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकरणों में कुल 33 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे थे।

पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई और फरार आरोपियों को पकड़कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस कार्रवाई में बीते एक सप्ताह के भीतर कुल 59 आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है।

पुलिस की नागरिकों से अपील
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अपराध या अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना/चौकी या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -