Thursday, January 29, 2026

कोरबा ब्रेकिंग: ओम साई राइस मिल के प्रोपराइटर पर 60 लाख से अधिक की बकाया राशि, तहसीलदार कोर्ट ने जारी किया कुर्की आदेश

कोरबा, 22 अप्रैल 2025। कटघोरा तहसील अंतर्गत नवागांव स्थित ओम साई राइस मिल के संचालक गोल्डी जायसवाल के विरुद्ध शासन की बकाया राशि न चुकाने पर तहसीलदार न्यायालय द्वारा भूमि कुर्की आदेश जारी किया गया है। तहसीलदार, कटघोरा ने यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 147 (ख) एवं 147 (ग) के अंतर्गत की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोल्डी जायसवाल पिता हरप्रसाद जायसवाल द्वारा शासन के पक्ष में देय राशि ₹60,97,377 का भुगतान लंबे समय से नहीं किया गया था। यह राशि मिल संचालन से संबंधित विभिन्न अनियमितताओं और दायित्वों के अंतर्गत देय थी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -