Wednesday, July 16, 2025

गृहमंत्री का बंगला घेरने निकली महिलाएं:महिला नेत्री को पुलिस ने खींचा-धकेला, सड़क पर हुआ बवाल; सुकमा रेप मामले में हंगामा

रायपुर में बीजेपी महिला नेताओं ने शुक्रवार को सड़क पर जमकर हंगामा किया। सुकमा में 5 साल की बच्ची से हुए रेप मामले में विरोध प्रदर्शन किया गया। भारतीय जनता महिला मोर्चा की महिलाओं ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बंगले का घेराव किया। पुलिस की बैरिकेडिंग की वजह से महिलाओं ने सड़क पर बैठकर धरना दिया।

इसके बाद महिला कार्यकर्ताओं से पुलिस भिड़ गईं। बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने के दौरान पुलिस ने धकेल कर महिलाओं को रोका। भाजपा नेत्री शैलेंद्री परगनिहा और सब इंस्पेक्टर दिव्या शर्मा आपस में उलझ गए। दोनों के बीच जबरदस्त धक्का मुक्की हुई।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -