कोरबा जिले के पसान तहसील अंतर्गत स्थित ग्राम केंदई पण्डोपारा का ट्रांसफार्मर विगत दो माह से खराब पड़ा है। इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गई है लेकिन अब तक अधिकारी व कर्मचारी इसे सुधारने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाये हैं। फलस्वरूप यहां के निवासी अंधेरे में रहने को मजबूर है।
उल्लेखनीय हैं की यहां के अधिकांश निवासी पण्डो जनजाति के है। जिन्हें राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र भी कहा जाता है। विशेष संरक्षित इस जनजाति के लोगों को सुविधाएं प्रदान करना सरकार की पहली प्राथमिकता रहती है। लेकिन यहां उनकी उपेक्षा कर खराब पड़े ट्रांसफार्मर को ठीक न करना बिजली विभाग की लापरवाही दर्शाता है। जिसके चलते पूरा ग्राम अंधेरे में समाया हुआ है। यहां निवासरत राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र व उनका परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर है। उन्हें जंगली जानवरों तथा विशैले जीव-जंतुओं से खतरा बना हुआ है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


