Saturday, February 21, 2026

घर अंदर घुसकर नाबालिक बालिका से छेडछाड करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थाना सारागांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही

⏩ मामले का विवरण इस प्रकार है कि आरोपी द्वारा दिनांक 09.09.25 को सुबह करीबन 11.00 बजे पीड़िता के घर अंदर घुसकर उनको बेइज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा पीड़िता चिल्लाई तो आरोपी वहां से भाग गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना सारागांव मे अपराध क्रमांक 132/25 धारा 331(1) 75 (1) BNS एवं 8 पास्को एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

⏩ नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के नेतृत्व में आरोपी को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक सुभाष चौबे थाना प्रभारी सारागांव, सउनि राजेश सिंह, महिला प्रधान आरक्षक सरस्वती जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -