⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर – चाम्पा के निर्देशन में जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों के विरुद्ध बीते रात्रि में विशेष धरपकड़ अभियान चलाया गया। जिसमें थाना जांजगीर 01 गिरफ्तारी वारंट, थाना बलौदा 10 गिरफ्तारी वारंट, चौकी पंतोरा 02 गिरफ्तारी वारंट, थाना अकलतरा 13 गिरफ्तारी वारंट, थाना पामगढ़ 01 स्थाई एवं 01 गिरफ्तारी वारंट, थाना शिवरीनारायण 06 स्थाई एवं 02 गिरफ्तारी वारंट, थाना बिर्रा 02 स्थाई वारंट, थाना सारा 02 गिरफ्तारी वारंट, थाना नवागढ़ 01 स्थाई वारंट एवं थाना चांपा 04 स्थाई वारंट कुल मिलाकर जिले भर से 45 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
⏩ इसी प्रकार जिले के थाना/चौकी क्षेत्र में उपस्थित निगरानी, गुण्डा बदमाशो का उनके गतिविधियों, ब्यवसाय, जीवोकोपार्जन के साधन एवं कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुये थाना/चौकी में निवासरत् बदमशों का विशेष अभियान चलाकर चेकिंग किया गया। उपस्थित बदमाशों को क्षेत्र में शांती व्यवस्था बनायें रखने हेतु हिदायत भी दिया जा रहा है। जिले में उपस्थित निगरानी एवं गुंडा बदमाशों को पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग किया जा कर उनके गतिविधियों पर सतत निगाह रखी जा रही है।
⏩ जाांजगीर- चाम्पा पुलिस कानून व्यवस्था को बनाए रखने तथा आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने हेतु संकल्पित है। इस प्रकार के सघन अभियान आगे भी जारी रहेगा ।



