श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यूबीएस चैहान, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में अवैध कच्ची महुआ शराब बना कर बिक्री करने वाले पर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 06.10.2024 को मुखबीर सूचना के आधार पर ग्राम केराकछार निवासी लक्ष्मी जायसवाल के घर में रेड की कार्यवाही की गई और शराब निर्माण करने वाले भट्टी को ध्वस्त किया गया और 23 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा शराब बनाने की सामग्री को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपिया को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


