Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CGPSC पेपर लीक केस में ED की कार्रवाई तेज, चेतन बोरघरिया पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप

    September 15, 2026

    PM Awas Yojana : आवास योजना के हितग्राहियों को अलर्ट! 30 सितंबर तक मकान पूरा नहीं किया तो उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान

    September 15, 2026

    गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने सक्ती पुलिस ने आयोजित की शांति समिति की बैठक

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 15
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा दस दिवसीय श्री गणेश कथा का शुभारंभ व्यास पीठ से सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक भागवत एवं मानस मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे जी अपनी सुमधुर वाणी से करा रहे कथा का रसपान
    Chhattisgarh

    निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा दस दिवसीय श्री गणेश कथा का शुभारंभ व्यास पीठ से सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक भागवत एवं मानस मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे जी अपनी सुमधुर वाणी से करा रहे कथा का रसपान

    News EditorBy News EditorSeptember 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्रथम दिवस का संदेश
    “भगवान श्री गणेश का प्राकट्य हमें यह संदेश देता है कि माता-पिता की आज्ञा, कर्तव्य के प्रति समर्पण और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने वाला व्यक्ति जीवन में अवश्य महान बनता है। त्याग, अनुशासन और आज्ञाकारिता ही वे गुण हैं जो साधारण व्यक्ति को असाधारण बना देते हैं।”
    “जो अपने माता-पिता और गुरु की आज्ञा का सम्मान करता है, उसे जीवन में सिद्धि, बुद्धि, यश और सफलता स्वतः प्राप्त होती है।”- पंडित देवशरण दुबे।

    विश्व कल्याण की मंगल भावना के पावन उद्देश्य से निहारिका गणेशोत्सव समिति के तत्वावधान में महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में दस दिवसीय श्री गणेश कथा का शुभारंभ दिनांक 14 सितंबर 2026, सोमवार (गणेश चतुर्थी) को अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हुआ।
    कथा के प्रथम दिवस पर परम पूज्य पंडित श्री देवशरण दुबे जी ने मंगल कलश यात्रा एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कथा का शुभारंभ करते हुए भगवान श्री गणेश के प्राकट्य, महिमा एवं उनके प्रथम पूज्य बनने की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। गणेश कथा के प्रथम दिवस में व्यासपीठ से परम पूज्य पंडित श्री देवशरण दुबे जी ने भगवान श्री गणेश के प्राकट्य का अत्यंत प्रेरणादायक वर्णन करते हुये बताया कि भगवान श्री गणेश ने अपनी माता पार्वती की आज्ञा का पालन करते हुए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की। मातृ आज्ञा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और समर्पण के कारण उन्हें अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी, किन्तु उनकी इस महान आज्ञाकारिता से प्रसन्न होकर महादेव जी ने उन्हें पुनः जीवन प्रदान किया। इसके पश्चात समस्त देवताओं ने अपनी-अपनी शक्तियाँ, सिद्धियाँ और आशीर्वाद भगवान गणेश को प्रदान किए, जिसके फलस्वरूप वे सर्वशक्तिमान, बुद्धिमान एवं विघ्नों का नाश करने वाले देवता बने। पंडित देवशरण दुबे जी ने कहा कि भगवान गणेश का जीवन हमें यह शिक्षा देता है कि माता-पिता एवं गुरुजनों की आज्ञा का पालन करने वाला व्यक्ति जीवन में उच्चतम सम्मान और सफलता प्राप्त करता है। गणेश जी की बुद्धिमत्ता, विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा ही उन्हें समस्त देवताओं में प्रथम पूजनीय बनाती है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा श्रवण किया तथा गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ कथा को विराम दिया गया। दश दिवसीय श्री गणेश कथा महानदी काम्प्लेक्स परिसर में दिनाँक 23 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन मध्यान्ह 3 बजे सायं 7 बजे तक होगी। निहारिका गणेशोत्सव समिति एवं सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति ने अंचल वासियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रथम बार आयोजित इस विशेष श्री गणेश कथा में सहभागी बनकर, सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने हेतु आग्रह किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CGPSC पेपर लीक केस में ED की कार्रवाई तेज, चेतन बोरघरिया पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप

    September 15, 2026

    PM Awas Yojana : आवास योजना के हितग्राहियों को अलर्ट! 30 सितंबर तक मकान पूरा नहीं किया तो उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान

    September 15, 2026

    गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने सक्ती पुलिस ने आयोजित की शांति समिति की बैठक

    September 15, 2026

    ⚫’ BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतर जिला/स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफ़ाश

    September 15, 2026

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    September 15, 2026

    मोबाईल एवं नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा

    September 15, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CGPSC पेपर लीक केस में ED की कार्रवाई तेज, चेतन बोरघरिया पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप

    September 15, 2026

    PM Awas Yojana : आवास योजना के हितग्राहियों को अलर्ट! 30 सितंबर तक मकान पूरा नहीं किया तो उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान

    September 15, 2026

    गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने सक्ती पुलिस ने आयोजित की शांति समिति की बैठक

    September 15, 2026

    ⚫’ BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतर जिला/स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफ़ाश

    September 15, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.