फिरौती करने के लिए अपहरण करने वाला फरार गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही

⏩मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13/06/25 को प्राथी बुधराम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया की उसके पुत्र किशन कुमार साहू को हक जाता आरोपी के द्वारा किडनैप कर फिरौती हेतु 17 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया दौरान विवेचना आरोपी अपहृत किशन कुमार को अभय कुमार के कब्जे से बरामद किया गया जिससे पूछताछ करने पर अपने साथी दीपक रात्रे और आयशा बेगम के साथ मिलकर उक्त घटना करना बताया जिस पर से अन्य आरोपीयो की पता तलाश किया गया जो आयशा बेगम को गिरफ्तार कर न्यायिक पर भेजा जा चुका है। आरोपी दीपक घटना दिनांक के बाद से फरार था जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी कि आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से रिमांड प्राप्त कर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो अपने ने साथियों के साथ मिलकर किशन साहू को फिरौती के लिए अपहरण करना बताया तथा घटना में प्रयुक्त चाकू को घर में होना बताया जिसे आरोपी के पेश करने पर जप्त किया गया बाद आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर जिला जेल जांजगीर मैं दाखिल किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक माणिकांत पांडे, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी व अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -