Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, मंत्री के भरोसे के बाद काम पर लौटने का फैसला

    August 19, 2026

    बालको की उत्तरोत्तर प्रगति में महिला इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका

    August 19, 2026

    बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल का आयोजन 20 अगस्त को

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 19
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बिलासपुर में 1 लाख रुपए रिश्वत लेते RI पकड़ा गया:रागयढ़ में डिप्टी रेंजर 5000 लेते गिरफ्तार; कोंडागांव में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से 50 हजार बरामद
    Chhattisgarh

    बिलासपुर में 1 लाख रुपए रिश्वत लेते RI पकड़ा गया:रागयढ़ में डिप्टी रेंजर 5000 लेते गिरफ्तार; कोंडागांव में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से 50 हजार बरामद

    News EditorBy News EditorMay 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर और कोंडागांव में छापेमार कार्रवाई की है। बिलासपुर जिले के तहसील कार्यालय में 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते रेवेन्यू इंस्पेक्टर संतोष देवांगन को गिरफ्तार किया गया है। वहीं रायगढ़ में डिप्टी रेंजर को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। अंबिकापुर में नगर निवेश कार्यालय के सहायक संचालक और सहायक मानचित्रकार को 35 हजार घूस लेते पकड़ा है।

    वहीं कोंडागांव जिले में जल संसाधन विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर टी.आर मेश्राम के शासकीय निवास से रिश्वत के 50 हजार रुपए बरामद हुए हैं। ये कार्रवाई कोंडागांव में कार्यपालन अभियंता के ऊपर सप्लीमेंट्री कार्य के लिए ठेकेदार से रिश्वत मांगने की शिकायत पर कार्रवाई की गई। फिलहाल एसीबी की कार्रवाई जारी है।

    बिलासपुर में रेवेन्यू इंस्पेक्टर संतोष देवांगन रिश्वत लेते गिरफ्तार
    बिलासपुर में रेवेन्यू इंस्पेक्टर संतोष देवांगन रिश्वत लेते गिरफ्तार

    बिलासपुर में जमीन के काम के एवज में 1 लाख रुपए मांगे

    राजस्व निरीक्षक संतोष देवांगन ने प्रार्थी से जमीन के काम के एवज में एक लाख रुपए मांगे थे, जिसे लेकर उसने तहसील कार्यालय में प्रार्थी को बुलाया था। प्रार्थी ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी। ACB की टीम ने मामले की पुष्टि के बाद तहसील कार्यालय में राजस्व निरीक्षक संतोष देवांगन को रंगे हाथ पकड़ा है।

    लेनदेन को लेकर हाईकोर्ट ने लगाई थी फटकार

    बता दें कि तहसील कार्यालय बिलासपुर में लेनदेन को लेकर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने भी फटकार लगाई थी। हाईकोर्ट में कार्य नहीं होने और रिश्वत मांगने की शिकायत पर याचिका लगाई गई थी। हाईकोर्ट की फटकार के बाद सभी लिपिकों और पटवारियों और आरआई का तबादला कर दिया गया था।

    कोंडागांव में कार्यपालन अभियंता के शासकीय आवास से 50 हजार रुपए कैश बरामद
    कोंडागांव में कार्यपालन अभियंता के शासकीय आवास से 50 हजार रुपए कैश बरामद

    रायगढ़ में डिप्टी रेंजर घूस लेते अरेस्ट

    ACB ने डिप्टी रेंजर मिलन भगत को 5000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। रायगढ़ के कुर्मीभवना निवासी जगमोहन मांझी के मुताबिक जब वह झाड़फूंक कर जंगल से लौट रहा था, घरघोड़ा रेंज के डिप्टी रेंजर ने उसे जंगली मुर्गा मारने के केस में जेल भेजने का डर दिखाकर 8,000 रुपए रिश्वत मांगी थी

    आरोपी ने प्रार्थी से 3000 रुपए उसी समय ले लिया। बाकी 5000 रुपए की व्यवस्था कर बाद में देने को कहा। जगमोहन मांझी आरोपी को रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि उसे रिश्वत लेते पकड़वाना चाहता था। उसने शिकायत एसीबी बिलासपुर से की थी।

    शिकायत सत्यापन के बाद शुक्रवार को टीम तैयार कर रिश्वत की रकम 5000 रुपए लेते आरोपी मिलन भगत, डिप्टी रेंजर, घरघोड़ा रेंज को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

    मिलन भगत डिप्टी रेंजर घरघोड़ा रेंज को रिश्वत लेते पकड़ा गया।
    मिलन भगत डिप्टी रेंजर घरघोड़ा रेंज को रिश्वत लेते पकड़ा गया।

    अंबिकापुर में सहायक संचालक और सहायक मानचित्रकार घूस लेते गिरफ्तार

    दोनों अधिकारियों ने अनापत्ति प्रमाणपत्र देने के लिए शिकायतकर्ता से 35 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने एसीबी अंबिकापुर को इसकी शिकायत की। शुक्रवार दोपहर एसीबी की टीम ने दोनों अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

    कोंडागांव में साल भर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

    कोंडागांव में साल भर पहले जल संसाधन विभाग के पूर्व कार्यपालन अभियंता आरबी सिंह, एसडीओ आरबी चौरसिया और सब इंजीनियर डीके आर्य पर भी रिश्वत के मामले में एसीबी की टीम कार्रवाई कर चुकी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, मंत्री के भरोसे के बाद काम पर लौटने का फैसला

    August 19, 2026

    बालको की उत्तरोत्तर प्रगति में महिला इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका

    August 19, 2026

    बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल का आयोजन 20 अगस्त को

    August 19, 2026

    विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम के प्रति जागरूकता के लिए 20 अगस्त को ग्राम सभा में होगा जनसंवाद 2.0

    August 19, 2026

    CG NEWS : जोरापाली प्लांट पर GST विभाग की कार्रवाई, बिलिंग से लेकर ITC तक खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

    August 19, 2026

    CG BREAKING : रायपुर ग्रामीण में 6 निरीक्षकों की बदली जिम्मेदारी, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

    August 19, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG NEWS : इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, मंत्री के भरोसे के बाद काम पर लौटने का फैसला

    August 19, 2026

    बालको की उत्तरोत्तर प्रगति में महिला इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका

    August 19, 2026

    बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल का आयोजन 20 अगस्त को

    August 19, 2026

    विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम के प्रति जागरूकता के लिए 20 अगस्त को ग्राम सभा में होगा जनसंवाद 2.0

    August 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.