केरल के तिरुवनंतपुरम में दहेज की मांग से परेशान 26 साल की महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। उनकी शादी बॉयफ्रेंड से तय हुई थी। लड़के के परिवार ने दहेज में BMW कार, 15 एकड़ जमीन और सोने की मांग की थी। इतना दहेज देने से मना करने पर लड़के वालों ने शादी तोड़ दी थी।
अब जानिए पूरी कहानी
डॉ. शहाना तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम कर रही थीं। वह अपनी मां और दो भाई-बहनों के साथ रहती थीं। उनके पिता अब्दुल अजीज की दो साल पहले मौत हो चुकी है, वे खाड़ी देश में काम करते थे।
डॉ. शहाना डॉ. ईए रूवैस के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शहाना के परिवार का आरोप है कि रुवैस के परिवार ने दहेज में 150 सोना, 15 एकड़ जमीन और एक BMW कार की मांग की थी।