Tuesday, February 17, 2026

भगवान सहस्त्रबाहु जयंती के प्रांतीय सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

भगवान सहस्त्र बाहु जयंती के उपलक्ष पर आज कटघोरा मे आयोजित कलचुरी जायसवाल समाज के द्वारा प्रांत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय शामिल हुए, साथ ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेम चंद पटेल समेत भाजपा के कई बड़े दिग्गज नेता व जायसवाल समाज के बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम मे शामिल हुए। मंच मे उपस्थित सभी अतिथियों का जायसवाल समाज द्वारा स्वागत किया गया। जहाँ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी ने भगवान सहस्त्र बाहु कि लघु कथा के बारे मे समाज व आमजनों कों अवगत कराया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने उद्बोधन में जायसवाल समाज द्वारा की गई तीन प्रमुख मांगों को पूर्ण किया है। कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर अस्पताल बनाने की मांग पूरी की गई है। इससे आने वाले दिनों में स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। इसी तरह कटघोरा बाईपास चौक का नामकरण भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर करने तथा उनकी मूर्ति स्थापना की मांग पर घोषणा की गई है। कटघोरा में सर्किट हाउस की भी मंजूरी मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई है। प्रमुख मांगों की घोषणा से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।

 

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -