Saturday, February 14, 2026

मृतक प्रमोद सिंह की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मामले का विवरण इस प्रकार है कि मृतक प्रमोद कुमार सिंह पिता गजेन्दर सिंह उम्र 49 साल सा० ग्राम बरियारपुर थाना राजापाकड़ जिला वैशाली (बिहार) का टीपी नगर कोरबा में आर.बी. पेट्रोल पम्प के सामने स्थित सुलभ शौचालय में केयर टेकर का काम करता था एवं वहीं पर रहता था। घटना दिनांक 26.07.2024 के दरम्यानी रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मृतक प्रमोद कुमार सिंह की गला घोटकर एवं मारपीट कर हत्या कर दिया गया था। मामले में प्रार्थी संजय कुमार सिंह पिता स्व० सत्यनारायण सिंह उम्र 49 साल सा० एम.आई.जी. 45 शिवाजी नगर थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सीएसईबी जिला कोरबा में मर्ग कमांक 56/24 धारा 194 बी.एन.एस.एस. एवं अपराध कमांक 454/2024 धारा 103 (1) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
मामले में घटनास्थल का निरीक्षण फॉरेन्सिक टीम एफएसएल बिलासपुर, डॉग स्क्वॉड कोरबा, सायबर सेल टीम एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया एवं मामले के निराकरण हेतु श्री सिद्धार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक जिला कोरबा के निर्देशन, श्री यू०बी०एस० चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कोरबा के मार्गदर्शन तथा श्री भूषण एक्का नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा जिला कोरबा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर, चौकी प्रभारी सीएसईबी एवं प्रभारी सायबर सेल कोरबा को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही हेतु दिशानिर्देश प्राप्त हुआ था।
प्रकरण के अज्ञात आरोपी की पतासाजी के दौरान मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह यादव चौकी प्रभारी सीएसईबी जिला कोरबा द्वारा अपने अधिनस्थ स्टाफ के सहयोग से आरोपी चरणदास महंत पिता बिरजूदास महंत उम्र 35 साल सा० ग्राम कुरियारी थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चाम्पा हाल मुकाम टीपी नगर (कोई निश्चित पता नही) पु०स० के० सीएसईबी जिला कोरबा (छ०ग०) से पुछताछ कर धारा सदर का जुर्म घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 गमछा जप्त कर आज दिनांक 26.12.2024 के 14:10 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -