Saturday, February 28, 2026

सुने मकान का ताला तोड कर चोरी करने वाले एक महिला सहित 02 आरोपीयो को महज 24 घंटे के भीतर पकड़ने में बलौदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संजय मिरी निवासी बलौदा का दिनांक 16/02/2026 को अपने परिवारिक कार्यक्रम में बाहर गये थे दिनांक 23/02/26 वापस अपने घर बलौदा आये तो देखे कि घर के कमरे का ताला टूटा हुआ था कोई अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी के घर से सोने का हार एंव नगदी रकम 20000₹ रूपये एंव आधार कार्ड को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना बलौदा मे अपराध क्रमांक 85/2026 331(4),305(a)बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए श्री विजय कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना बलौदा पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज ,व मुखबीर के सूचना के आधार पर संदेही दिव्यांशु सूर्यवंशी उर्फ भईया एंव सुशीला बाई सूर्यवंशी निवासी जावलपुर को हिरासत मे लेकर कडाई व वैज्ञानिक तरिके से पूछताछ करने पर दोनो ने अपना अपना जुर्म स्वीकार कर मेमोरेण्डम कथन के आधार पर कुल 20000/₹ बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि प्रतिभा राठौर, प्र.आर.नवीन सिह ,आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे, रज्जू टण्डन, संदीप सोनंत, महिला आरक्षक चन्द्रप्रभा शांतेय का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -