Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भालू के अवैध शिकार और साक्ष्य नष्ट करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    November 24, 2026

    CG Accident News : NH-43 पर दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक की टक्कर से भाई-बहन समेत तीन की दर्दनाक मौत

    November 24, 2026

    CG Crime News : दीपक टंडन की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस रिमांड दो दिन और बढ़ी’ ठगी के नेटवर्क का होगा खुलासा

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अंचल में रेलवे का पावर लाइन हुआ बंद-दो क्रासिंग पर लोग हुए हलाकान
    Chhattisgarh

    अंचल में रेलवे का पावर लाइन हुआ बंद-दो क्रासिंग पर लोग हुए हलाकान

    News EditorBy News EditorNovember 17, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ऐसा लग रहा हैं की कोरबा जिले में विकास के कागजी घोड़े दौड़ाए जा रहे हैं। दौड़ते कागजी घोड़े के बीच व्यवस्था दिनों दिन बदहाल होती जा रही है। बदहाल व्यवस्थाओं के बीच आम जनता काफी परेशान है।
    कोयला लदान में सर्वाधिक राजस्व वसूली करने वाला रेलवे अपनी व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं कर पा रहा है, जिसका खामियाजा जनता को आए दिन भुगतना पड़ रहा है। आज सुबह घटित घटनाक्रम में रेलवे का पावर लाइन डाउन हो जाने की वजह से सीएसईबी चौक और ट्रांसपोर्ट नगर चौक का फाटक सुबह 7:41 से करीब 1 घंटे तक बंद रहा। दोनों फाटक पर मालगाड़ी फंसी रही और बंद फाटक के दोनों तरफ जनता फंसी रही।
    अधिकृत रूप से इसका कारण रेलवे का पावर लाइन डाउन हो जाने के कारण करंट सप्लाई नहीं मिलने से ट्रेन आगे नहीं बढ़ने बताया जा रहा हैं। बालको प्लांट के लिए कोयला लेने के लिए जा रही मालगाड़ी और सीएसईबी प्लांट के लिए कोयला लेकर निकली मालगाड़ी रास्ते में थम गई। दोनों फाटक जाम होने की वजह से सर्वाधिक परेशानी उन लोगों को हुई जो ड्यूटी करने के लिए घर से निकले। विद्यालयीन छात्र भी फाटक के दोनों और फंस गए, वे भी विद्यालय नहीं जा पाए। कई लोग ट्रेन के नीचे से तो कुछ ने ऊपर से गुजर कर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। इस दौरान शारदा विहार रेलवे क्रॉसिंग को खोला गया लेकिन यहां भी जाम की स्थिति देखने को मिली। मालगाड़ी के एक कर्मी ने बताया कि इस तरह की स्थिति निर्मित होने से सुधार में कम से कम 2 से 3 घंटे लग जाते हैं।
    * कई बार बताया, पर सुधार कार्य नहीं
    एक कर्मचारी ने आरोप लगाते हुए बताया कि रेलवे का अपना अलग ट्रांसमिशन लाइन है और इसके लिए वह सीएसईबी को भुगतान करता है, लेकिन सेंट्रल अथॉरिटी होने के कारण सारी जिम्मेदारी रेलवे की है। इससे पहले भी पावर लाइन डिस्टर्ब होने के कारण सुधार के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी दी गई, शिकायत भी की गई लेकिन रेलवे के अधिकारियों द्वारा इस पर ध्यान नहीं देने से समस्या बढ़ती जा रही है। अनदेखी और उदासीनता का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा हैं। बताया गया कि रेलवे के पास ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है कि उसके अपने सब स्टेशन से विद्युत सप्लाई बंद होने पर तुरंत दूसरी लाइन से सप्लाई ली जा सके।
    * ओवरब्रिज की आई याद
    जब लोग घंटे तक दोनों फाटक पर फंसे रहे, विद्यालयीन छात्र आगे नहीं बढ़ पाए, गाड़ियों को दूसरा रास्ता पकड़ना पड़ा तब एक बार फिर यहां पूर्व में प्रस्तावित वाई शेप ओवर ब्रिज की याद लोगों ने की। यह विडंबना है कि कोरबा खासकर शहरी क्षेत्र में बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने के लिए ओवरब्रिज, अंडरब्रिज की जो भी योजनाएं कालांतर में बनाई गई अथवा बनाई जा रही हैं, उन्हें अमलीजामा पहनाने में गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जनप्रतिनिधि घोषणाओं और वादों के घोड़े दौड़ा रहे हैं लेकिन इनसे जनता का भला नहीं हो पा रहा है। वह हर दिन सड़कों के गड्ढों से त्रस्त तो हो ही रही है, सड़कों पर अतिक्रमण, जाम की समस्या से भी परेशान है। उस पर इस तरह की आपातकालीन परेशानी और भी मुसीबत खड़ी कर देती है।
    * रेलवे के रवैये से नाराजगी
    रेलवे के रवैया से लोगों में काफी नाराजगी आए दिन देखने और सुनने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से रेल फटकों पर गाड़ियों को कुछ मिनट के लिए रोक दिया जाता है। कभी आधी दूरी तय करने के बाद मालगाड़ियों को बीच क्रॉसिंग पर रोका जाता है तो कभी पूरी गाड़ी निकाल कर पिछला हिस्सा फाटक पर रोक दिया जाता है जिसके कारण फाटक खोलते नहीं और लोग आधे-आधे घंटे तक इंतजार करते रहते हैं। कभी दो मालगाड़ियों को एक साथ निकालने के कारण तो कभी मालगाड़ी अथवा यात्री ट्रेन के गुजरने से काफी समय पहले तक फाटक बंद कर दिए जाने के कारण भी लोग हलकान होते हैं।
    पुराना शहर में तो एक ओवरब्रिज की सुविधा है लेकिन मानिकपुर, शारदा विहार, टी.पी. नगर, सीएसईबी चौक के क्रॉसिंग पर ऐसी कोई भी व्यवस्था नहीं है। सुनालिया मार्ग संजय नगर नहर मार्ग में बनने वाला अंडरब्रिज अभी दूर की कौड़ी नजर आ रहा है। ऐसे में चारों तरफ से रेलवे क्रॉसिंग पर जनता फंस रही है, रेलवे के अधिकारियों का रवैया जनता के प्रति उदासीन है तो वहीं पावरफुल जनप्रतिनिधियों का भी कोई जोर दिनों-दिन बढ़ती जा रही ऐसी जन समस्याओं को सुलझाने के मामले में कमजोर नजर आता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    भालू के अवैध शिकार और साक्ष्य नष्ट करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    November 24, 2026

    CG Accident News : NH-43 पर दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक की टक्कर से भाई-बहन समेत तीन की दर्दनाक मौत

    November 24, 2026

    CG Crime News : दीपक टंडन की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस रिमांड दो दिन और बढ़ी’ ठगी के नेटवर्क का होगा खुलासा

    November 24, 2026

    नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि

    November 24, 2026

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात*

    November 24, 2026

    CG Congress News : छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की पहली सूची जारी, 17 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति’ रायपुर की कमान प्रगति और बरखा को

    November 24, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    भालू के अवैध शिकार और साक्ष्य नष्ट करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    November 24, 2026

    CG Accident News : NH-43 पर दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक की टक्कर से भाई-बहन समेत तीन की दर्दनाक मौत

    November 24, 2026

    CG Crime News : दीपक टंडन की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस रिमांड दो दिन और बढ़ी’ ठगी के नेटवर्क का होगा खुलासा

    November 24, 2026

    नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि

    November 24, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.