अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्षा परम आदरणीया श्रीमती शशि दुहन भाभी जी एवं सभी उपाध्यक्षाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर केन्द्रीय उत्खनन कर्मशाला, गेवरा की प्रेरणा महिला समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 09/03/2026 को महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए कार्यक्रम आयोजित कर महिला दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर यह कार्यक्रम प्रेरणा महिला समिति की आदरणीया अध्यक्षा श्रीमती निशा शर्मा के मार्गदर्शन में तथा उनके सहयोगियों श्रीमती रश्मि टंडन, श्रीमती बबीता मेहरा, श्रीमती इतिश्री बड़ई एवं श्रीमती शीला श्रीवास के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -