मोहला-मानपुर. अखबार को लेकर अशोभनीय बोल बोलने वाले विधायक का मुद्दा सबसे पहले लल्लूराम डॉट कॉम ने उठाया था. विधायक इंद्रशाह मंडावी ने आखिरकार अपनी बोली पर खेद व्यक्त किया है. विधायक ने मीडिया के प्रति अशोभनीय बात बोलने को लेकर अपनी लेटर पैड में हस्ताक्षरित खेद व्यक्त किया है.विधायक इंद्रशाह ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को लेकर दिए गए गैरमर्यादित बयान पर खेद व्यक्त तो किया है, लेकिन अब यह सवाल उठ रहा कि उन्होंने सार्वजनिक जगह पर लोगों, अफसरों और नेताओ के बीच अभद्र बोल बोला है तो उन्हें यदि असल में पत्रकार और अखबार के प्रति सम्मान है तो विधायक को उसी जगह सार्वजनिक तौर पर खेद व माफी प्रकट करनी चाहिए, जहां उन्होंने सार्वजनिक जगह पर जनता व प्रशासन के बीच ये बयान दिया है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




